{"_id":"3c9b8306-094d-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"delhi-police-file-case-against-raj-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज ठाकरे की मुश्किलें बढ़ी, दिल्ली में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राज ठाकरे की मुश्किलें बढ़ी, दिल्ली में मुकदमा दर्ज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Sep 2012 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। बिहारियों को 'घुसपैठिया' कहने वाले बयान पर दिल्ली पुलिस ने राज ठाकरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में बृहस्पतिवार को दिल्ली के मेट्रोपोलीटिन मजिस्ट्रेट नीरज गौर ने दिल्ली पुलिस को राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने आदेश दिया था। राज ने यह बयान 31 अगस्त को दिया था।
दिल्ली के ही वकील प्रेम शंकर शर्मा ने अदालत में याचिका दायर कर राज ठाकरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। शर्मा का कहना था कि राज का बयान भड़काऊ और राष्ट्र विरोधी है। वहीं दिल्ली पुलिस ने दलील दी थी कि ठाकरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में कुछ कानूनी अड़चनें है। मसलन राज ने यह बयान दिल्ली अथवा दिल्ली से छपने वालों अखबारों में नहीं दिया था।
अदालत के आदेश के बाद अब दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब दिल्ली पुलिस यह मामला उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस को सौंपने जा रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जिन अखबारों में यह बयान छपा है वे नोएडा और गाजियाबाद से छपते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राज ठाकरे ने धमकी दी थी कि अगर मुंबई अमर जवान ज्योति तोड़ने वाले युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लाई मुंबई पुलिस पर बिहार सरकार ने कानूनी कार्रवाई की, तो वो महाराष्ट्र में रह रहे सभी बिहारियों को घुसपैठिया करार देकर उन्हें खदेड़ देंगे।