फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi police arrests lashkar's bomb expert

पकड़ा गया लश्कर का खूंखार आतंकी टुंडा

Sat, 17 Aug 2013 05:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 17 Aug 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
delhi police arrests lashkar's bomb expert

दिल्ली पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के खुंखार आतंकी अब्दुल करीम टुंडा को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है। बम बनाने में माहिर टुंडा की पुलिस को 40 मामलों में तलाश थी।

विज्ञापन


उसका नाम 26/11 के मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान को सौंपे गए 20 आतंकियों की सूची में भी शामिल है। टुंडा को हाफिज सईद के साथ दाउद इब्राहिम का भी करीबी माना जाता है।
विज्ञापन


आतंकी बनने के पहले होम्योपैथिक दवाएं बेचता था टुंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है सन 2000 में एक बम विस्फोट में उसके मारे जाने की खबर पुलिस को मिली थी। उसके बाद पुलिस उसकी फाइल बंद करने की योजना बना रही थी, लेकिन लश्कर के शीर्ष आतंकी अब्दुल रजाक मसूद से पूछताछ के दौरान टुंडा के जीवित होने की जानकारी मिली।

पुलिस उसकी बंगलादेश, नेपाल और अन्य स्थानों पर तलाश करती रही थी। उसने इंटरपोल को भी टुंडा के बारे में जानकारी दी।

टुंडा की गिरफ्तारी को भारतीय सुरक्षा एजेंसीयां बड़ी सफलता मान रही हैं।

गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की कोर्ट ने टुंडा की तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। टुंडा के पास से 23 जनवरी, 2013 को पाकिस्तान द्वारा जारी पासपोर्ट बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed