{"_id":"34cb4360-48f8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-police-arrestes-four-accused-in-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेपः चार गिरफ्तार, लड़की की हालत में सुधार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली गैंगरेपः चार गिरफ्तार, लड़की की हालत में सुधार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Dec 2012 03:28 PM IST
विज्ञापन
चलती बस में युवती से गैंगरेप के मामले में दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जिस बस में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया उस बस को भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि अभी भी दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के पुलिस कमीश्नर नीरज कुमार ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गैंगरेप मामले में आरोपी बस चालक राम सिंह, उसके भाई मुकेश, अक्षय ठाकुर और पवन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन लोंगों की आर के पुरम से गिरफ्तारी हुई है। बस को भी आर के पुरम के सेक्टर तीन से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सुबूत मिटाने के लिए बस को धो दिया था लेकिन उस पर लिखे नाम से बस की पहचान कर ली गई। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक में सुनवाई के लिए मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की की हालत में अब पहले से सुधार हुई है।
विज्ञापन
सुरक्षा जांच के सवाल पर पुलिस कमीश्नर ने कहा कि हर डीलक्स बस की चेकिंग करना मुमकिन नहीं है।