{"_id":"498e3dc4-33a0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-police-also-investigated-in-moradabad-in-ponty-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंटी हत्याकांड की कड़ियां मुरादाबाद में ढूंढ रही पुलिस ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पोंटी हत्याकांड की कड़ियां मुरादाबाद में ढूंढ रही पुलिस
मुरादाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 21 Nov 2012 11:27 AM IST
विज्ञापन
पोंटी चड्ढा और हरदीप चड्ढा हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने मुरादाबाद की ओर भी रुख किया है। स्थानीय पुलिस से संपर्क कर चड्ढा फैमिली के संबंध में एक-एक आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। खुफिया टीम ने सोमवार को चड्ढा फैमिली और उनके सियासी और कारोबारी रिश्तों की पड़ताल की है।
विज्ञापन
इस खोजबीन के पीछे बताया जा रहा है कि अब तक हत्याकांड के वक्त मौजूद रहे कई ड्राइवर और गार्ड मुरादाबाद के ही रहने वाले हैं। सच्चाई तक पहुंचने के लिए दिल्ली पुलिस रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
दिल्ली के महरौली स्थित फार्म हाउस पर हुई गोलियों की तड़तड़ाहट की गूंज की अनुगूंज मुरादाबाद तक पहुंच रही है। तहकीकात में जुटी दिल्ली पुलिस ने मुरादाबाद की पुलिस से संपर्क कर केस के बाबत बातचीत की है। चड्ढा फैमिली के कारोबार से लेकर उनके तार किससे-किससे जुड़े थे। पुराने मुकदमे और उनके साथ रंजिश और विवादों की सूची तैयार की जा रही है। दो दिन पहले दिल्ली पुलिस यहां पहुंची। इंटेलिजेंस के अधिकारियों से मिलकर मदद मांगी। थाने की पुलिस से भी कुछ दिन पहले हुई फायरिंग के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन
अंदरखाने पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली की एक खुफिया टीम ने चड्ढा फैमिली के बारे में तथ्यों को सोमवार को खंगाला। उनके पुश्तैनी मुहल्ले आदर्श नगर और पीलीकोठी स्थितपोंटी की कोठी नंबर 455 के इर्द-गिर्द भी कुछ लोगों से बातचीत की गई है।
कोठी की फोटो भी ली गई। गेटमैन से बात की तो उन्होंने परिवार में किसी पुरुष के न होने की बात कही। दरअसल, दिल्ली पुलिस के मुरादाबाद की ओर रुख करने की वजह यह है कि पोंटी के तमाम कर्मचारी जो फार्म हाउस से जुड़े थे या हरदीप के साथ थे वह मुरादाबाद के ही रहने वाले हैं। इसलिए यहां से उन्हें कुछ न कुछ नई सच्चाई हासिल हो सकती है।