फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi new cm avind kejriwal on various issues

नए CM ने कही 6 बातें, जो आपके लिए हैं जरूरी!

Sat, 28 Dec 2013 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाल, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाल, दिल्ली Updated Sat, 28 Dec 2013 03:34 PM IST
विज्ञापन
 delhi new cm avind kejriwal on various issues

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनते ही जनता को संबोधित किया, तो अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। उन्होंने शपथ ग्रहण करने के बाद अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी और रामलीला मैदान में मौजूद जनसैलाब उन्हें गौर से सुनता रहा।

विज्ञापन


केजरीवाल ने एक तरफ अपने भाषण पर भ्रष्टाचार पर करारा हमला बोला, तो दूसरी ओर अपने मंत्रियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को घमंड से बचने की सलाह दी।

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छह अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी, जो आने वाले वक्त में दिल्ली और देश की राजनीति को नई दिशा दे सकती है। आइए जानें केजरीवाल क्या-क्या बोलेः
विज्ञापन

भ्रष्टाचारः 'जादुई' नंबर देंगे केजरीवाल

 delhi new cm avind kejriwal on various issues

भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी इसी मुद्दे को सबसे बड़ा बनाए रखना चाहती है। यही वजह है कि जब-जब केजरीवाल अपनी बात रखते हैं, तो भ्रष्टाचार का जिक्र जरूर करते हैं। सीएम बनने के बाद भी उन्होंने ऐसा ही किया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई रिश्वत मांगे तो मना मत करना। उससे सेटिंग कर लेना। हम एक फोन नंबर देंगे। उस पर फोन करके इस बात की जानकारी दे देना। उसे पकड़वा देना। और आपका काम मैं करवाऊंगा। बीते दो साल से देश में कुछ अद्भुत हो रहा है। अन्नाजी अनशन पर बैठे, तो जनता सड़कों पर उतर आई। यह भगवान का चमत्कार है।

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि आने वाले पांच साल में यह देश एक बार फिर सोने की चिड़िया कहलाएगा। हम सभी को मिलकर दिल्ली को बदलना है। हमें कसम खानी है कि हम कभी रिश्वत नहीं लेंगे और न देंगे।"

विश्वास मतः 'मुझे नहीं, दूसरों को फिक्र है'

 delhi new cm avind kejriwal on various issues

अर‌विंद को पता है कि केवल 28 विधायकों के साथ सरकार चलाना कितना मुश्किल है। ऐसे में उन्होंने इस मुद्दे पर भी अपनी राय साफ कर दी। केजरीवाल ने कहा कि एक हफ्ते के बाद विश्वास प्रस्ताव आएगा। लेकिन वह फिक्रमंद नहीं हैं।

उन्होंने कहा‌ कि कुछ लोग कह रहे हैं कि प्रस्ताव पास हो जाएगा, कोई कह रहा है कि गिर जाएगा। यह बहुत छोटी बात है। हम जनता की सेवा में लगे रहेंगे। दोबारा चुनाव हुए तो जनता आप को बहुमत देगी। हम सत्ता के लिए नहीं आए, पैसे के लिए नहीं आए। हमें चिंता नहीं है। हां, दूसरे राजनीतिक दलों में चिंता जरूर है।

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री ने कहा, "सच्चाई का रास्ता कांटों भरा है। विरोधी दिक्कतें पैदा करेंगे, लेकिन हमें सभी का सामना करना है। जनता की आकांक्षाएं बढ़ रही हैं। कभी-कभी तो डर भी लगता है। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि हमें इस लायक बनाए कि हमसे कोई गलती न हो।"

विज्ञापन

नई राजनीतिः AAP को सेवा करनी है, घमंड नहीं

 delhi new cm avind kejriwal on various issues

केजरीवाल इस बात की कोशिश भी कर रहे हैं कि दिल्ली की जीत उनकी पार्टी और कार्यकर्ताओं के सिर पर न चढ़ जाए। यही वजह है कि वह बार-बार याद दिलाते हैं कि ‌हमें जीत को आखिर मानकर बैठना नहीं है, बल्कि यह सफर काफी लंबा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं अपने साथियों से आग्रह करता हूं ‌कि हमें मन में कभी घमंड नहीं करना है। आम आदमी पार्टी का जन्म दूसरे राजनीतिक दलों का घमंड तोड़ने के लिए हुआ है, कहीं ऐसा न हो कि आम आदमी पार्टी का घमंड तोड़ने के लिए किसी दूसरी पार्टी को जन्म लेना पड़े। कार्यकर्ताओं से भी यही आग्रह कि जब वे अपने इलाकों में जाएंगे, तो घमंड नहीं करना है। सेवाभाव रखना है, क्योंकि हमें जनता की सेवा करनी है।"

केजरीवाल ने कहा, "लोगों की शिकायत है कि सरकार के अधिकारी भ्रष्ट हैं। लेकिन मैं अब तक जितने भी अधिकारियों से मिला हूं उनमें कई के मन में देश और समाज के लिए काम करने का जज्बा है। यदि आम लोग और अधिकारी मिलकर काम करें तो मुल्क से भ्रष्टाचार को मिटाया जा सकता है।"

दिल्ली दूर नहीं: जनता का शुक्रिया

 delhi new cm avind kejriwal on various issues

केजरीवाल ने कहा कि लोग निराश हो चुके थे, लेकिन दिल्ली की जनता ने दिखा दिया कि ईमानदारी से चुनाव लड़ा जा सकता है और ईमानदारी से चुनाव जीता जा सकता है। यह जीत कुदरती करिश्मा लगता है। केजरीवाल ने कहा, "मुझे कोई गुमान नहीं है कि हमारे पास सारी दिक्कतों का समाधान नहीं है।"

उन्होंने कहा, "हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है। आज सरकार बनेगी और कल सभी समाधान मिल जाएंगे, ऐसा नहीं है। लेकिन यह विश्वास है कि दिल्ली की डेढ़ करोड़ आबादी अगर एक हो गई, तो हर समस्या का हल मिल जाएगा। डेढ़ करोड़ लोग मिलकर सरकार बनाएंगे और वही सरकार चलाएंगे।"

केजरीवाल ने कहा ‌कि आज बड़ा खास दिन है और बदलाव की शुरुआत हो रही है। लेकिन यह शुरुआत भर है और हमें लंबा सफर तय करना है।

अन्नाः 'दिल में बसे हैं, बसे रहेंगे'

 delhi new cm avind kejriwal on various issues

इसी रामलीला मैदान पर डेढ़ साल पहले बुजुर्ग समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपना अनशन कर केजरीवाल को इतना बड़ा कद दिया और केजरीवाल आज अन्ना हजारे का जिक्र करना नहीं भूले।

दिल्‍ली के नए सीएम ने कहा, "अन्ना ने 13 दिन यहीं अनशन किया था। लेकिन यह साफ हो गया कि जब तक राजनीति नहीं बदलेगी, देश में सुधार नहीं होगा। अन्ना समझाया करते थे कि राजनीति गंदी कीचड़ है और मैं कहा करता था कि राजनी‌ति में उतरकर सफाई करनी होगी।"

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री और छह लोगों ने मंत्रियों की शपथ नहीं ली है, बल्कि दिल्ली की जनता, दिल्ली के हर आम आदमी ने मुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed