{"_id":"04723268d45204eaa6e99bb25472aa2a","slug":"delhi-maid-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हो सकता है जागृति ने राखी का गला दबा दिया हो'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'हो सकता है जागृति ने राखी का गला दबा दिया हो'
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Nov 2013 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सांसद धनंजय सिंह के आवास में नौकरानी राखी की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि राखी के शरीर पर छह हफ्ते पुरानी चोटें भी हैं। इसके आधार पर पुलिस का कहना है कि राखी की करीब छह हफ्ते से बेरहमी से पिटाई की जा रही थी।
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार, ये पुरानी चोटें भी उसकी मौत की वजह बनी हैं। वहीं, पुलिस डॉ. जागृति के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (घूरना) भी लगाने जा रही है। पुलिस के अनुसार, जागृति सीसीटीवी कैमरों के जरिए नौकरानी व नौकर को नहाते हुए देखते थी। पुलिस इस मामले में पॉक्सो भी लगाएगी।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जागृति ने राखी की गर्दन में सींग घोंप दी थी। पुलिस सींग को पोस्टमार्टम कराने वाले डॉक्टरों के पास जांच के लिए भेजेगी और पता करेगी कि गर्दन पर मिले घाव सींग के तो नहीं हैं।
विज्ञापन
नाबालिग नौकर ने बयान में यह भी कहा है कि गुस्सा आने पर भाभी जी गर्दन तक दबा देती थी। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि हो सकता है जागृति ने राखी का गला दबा दिया हो।
पुलिस अब यह पता कर रही है कि राखी का दम कैसे और किस कारण घुटा। नई दिल्ली जिला उपायुक्त एसबीएस त्यागी का कहना है कि राखी के सिर और छाती पर गंभीर चोटें हैं। उसका विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह का खुलासा हो पाएगा।
लॉकअप में परेशान हैं सांसद
पुलिस के अनुसार, बसपा सांसद धनंजय सिंह चाणक्यपुरी थाने के लॉकअप में परेशान हो गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद पुलिसकर्मियों व अधिकारियों से लॉकअप से बाहर निकालने के लिए गुहार लगा रहे हैं। वह पुलिसकर्मियों से कह रहे हैं कि उन्हें लॉकअप की बजाय कमरे में रखा जाए।