फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Delhi Lieutenant Governor is congress agent says AAP

AAP का हमला, कांग्रेस के एजेंट हैं नजीब

Fri, 07 Feb 2014 07:59 PM IST
Updated Fri, 07 Feb 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi Lieutenant Governor is congress agent says AAP

कांग्रेस के समर्थन से चल रही केजरीवाल सरकार का कांग्रेस पर ही चौतरफा हमला जारी है।

विज्ञापन


पहले केजरीवाल सरकार ने कॉमनवेल्थ खेल से जुड़े गेम्स स्ट्रीट लाइट घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

फिर 1984 सिख विरोधी दंगे की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की सिफारिश उपराज्यपाल से की।

और अब कांग्रेस के बहाने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग पर करारा हमला किया है।

'केजरीवाल सरकार के खिलाफ साजिश'

Delhi Lieutenant Governor is congress agent says AAP

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पूर्व पत्रकार आशुतोष ने नजीब जंग को कांग्रेस का 'एजेंट' करार दिया है।

आशुतोष ने कहा कि केजरीवाल सरकार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जनलोकपाल ‌बिल से जुड़ी जानकारी और बातचीत उपराज्यपाल के कार्यालय से लीक कैसे हो गई?

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र की मंजूरी जरूरी

Delhi Lieutenant Governor is congress agent says AAP

दरअसल इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब नजीब जंग ने जनलोकपाल को लेकर ‌दिल्ली के सॉलिसिटर जनरल से कानूनी राय मांगी थी।

माना जाता है कि सॉलिसिटर जनरल मोहन परासारण ने नजीब जंग को बताया कि ‌पिछले साल संसद ने लोकपाल और लोकायुक्त एक्ट पारित किया था।

इसके मुताबिक यदि केंद्र सरकार को दरकिनार कर दिल्ली विधानसभा जनलोकपाल बिल को पारित करती है तो यह असंवैधानिक होगा।

साथ ही केंद्र सरकार इस मामले में एक पक्षकार है। दिल्ली विधानसभा में इस पर बहस और पारित होने से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय से इसकी मंजूरी जरूरी है।

विज्ञापन

अड़ी केजरीवाल सरकार

Delhi Lieutenant Governor is congress agent says AAP

वहीं केजरीवाल सरकार ने जनलोकपाल बिल को मंजूरी देने के बाद पहले इसे केंद्र सरकार को भेजने के बजाय इसे दिल्ली विधानसभा में भेजने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि 16 फरवरी को दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाकर इस विधेयक को पास कराया जाएगा। इस सत्र का अनुमानित खर्च करीब 50 लाख रुपए होगा।

साथ ही केजरीवाल जल्द ही नजीब जंग से मुलाकात करने जा रहे हैं। केजरीवाल का कहना है कि जनलोकपाल को लेकर सॉलिसिटर जनरल की राय गलत है।

कांग्रेस नहीं करेगी समर्थन

Delhi Lieutenant Governor is congress agent says AAP

वहीं केजरीवाल सरकार को बाहर से समर्थन दे रही कांग्रेस ने साफ किया है कि वह ‌जनलोकपाल बिल को समर्थन नहीं करेगी। कांग्रेस का कहना है कि वह जल्द ही उपराज्यपाल से मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करेगी।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सासंद जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि उपराज्यपाल सम्मानित व्यक्ति है। 'आप' उन पर कीचड़ नहीं उछाल सकती है।

वहीं भाजपा ने 'आप' पर हमला करते हुए कहा है कि उसने कभी कानून का पालन नहीं किया है। विजय कुमार मल्होत्रा ने कहा कि 'आप' यदि जनलोकपाल पास कराना चाहती है तो उसे कानून का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed