{"_id":"f7d09f9e-92a0-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-jama-masjid-raid-ak-47-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली दहलाने की आतंकी साजिश नाकाम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली दहलाने की आतंकी साजिश नाकाम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 22 Mar 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जामा मस्जिद इलाके के गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर एक एके-47 रायफल और विस्फोटक बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दरअसल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखुपर से बृहस्पतिवार को हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया था।
संदिग्ध शख्स का नाम लियाकत अली है। पुलिस ने उसे गोरखपुर से दिल्ली जाते समय गिरफ्तार किया। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। बाद में कोर्ट ने उसे 15 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
पूछताछ में अली ने खुलासा किया कि मध्य दिल्ली स्थित जामा मस्जिद इलाके के एक गेस्ट हाउस में कुछ विस्फोटक रखे गए हैं। बाद में पुलिस ने वहां छापेमारी कर एके-47 रायफल और विस्फोटक बरामद किए।
विज्ञापन
बाद में दिल्ली पुलिस स्पेशल टीम के सीपी एसएन श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 2001 के अब तक हिज्ब-उल-मुजाहिदीन 18वीं मॉड्यूल पकड़ी गई है। इनमें 28 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के सदस्य ने ये भी बताया कि होली से पहले दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश थी। इसके लिए उसने अपने साथियों के साथ दिल्ली के भीड़ वाले इलाकों की पहचान भी कर ली थी।