फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Delhi govt proposes name of Hindi novelist for DCW post

बरखा की छुट्टी तय, केजरीवाल ने दिए संकेत

Wed, 29 Jan 2014 07:52 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Wed, 29 Jan 2014 07:52 PM IST
विज्ञापन
Delhi govt proposes name of Hindi novelist for DCW post

दिल्ली महिला आयोग की नई अध्यक्ष जानी-मानी साहित्यकार एवं नारीवादी लेखिका मैत्रेयी पुष्पा को बनाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैत्रेयी पुष्पा अत्यंत महत्वपूर्ण साहित्यकार एवं सामाजिक शख्सियत हैं उन्हें अध्यक्ष बनाकर इस पद पर किसी राजनीतिक व्यक्ति को बिठाने की वर्षो से चली आ रही परंपरा तोड़ी जा रही है।

केजरीवाल बोले टूटेगी परंपरा
केजरीवाल ने कहा कि अब तक होता यह रहा है कि विभिन्न सरकारी संस्थाओं में उन्हीं पार्टियों के लोगों को नियुक्त किया जाता रहा है जिन पार्टियों की सरकारें होती थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान विभिन्न संस्थाओं में कांग्रेस ने अपने लोगों को बिठा रखा है लेकिन अब दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष के पद पर एक निष्पक्ष शख्सियत तथा महत्वपूर्ण साहित्यकार को नियुक्त किया जा रहा है। हालांकि सुश्री पुष्पा ने मीडिया को बताया कि उन्हें अभी इस बात की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि दिल्ली महिला आयोग की मौजूदा अध्यक्ष बरखा सिंह ने दिल्ली सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग की थी और इसके बाद से उनके हटाए जाने की चर्चा तेज हो गई।

बरखा सिंह का कार्यकाल अभी तीन साल शेष है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिकुर्रा गांव में जन्मी मैत्रेयी पुष्पा जानी मानी उपन्यासकार एवं कहानीकार हैं।


उनके प्रमुख उपन्यासों में स्मृति दंश चालक, अल्मा कबूतरी, कहैं ईसुरी फाग, बेतवा बहती रही, चिन्हार, इदन्नमम और गुनाह बेगुनाह प्रमुख है। चिन्हार, ललमनिया, त्रिया हठ और पगला गयी भागवती जैसी उनकी कहानियां चर्चित रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed