{"_id":"12f81320-5344-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-govt-announces-15-lakh-for-gangrape-victim-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप: परिजनों को 15 लाख मुआवजा देगी सरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गैंगरेप: परिजनों को 15 लाख मुआवजा देगी सरकार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 31 Dec 2012 05:55 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को दिल्ली सरकार ने 15 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही सरकार ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भी फैसला किया। उल्लेखनीय है कि डॉक्टरों की कई कोशिशों के बाद भी पीड़िता का सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने पीड़िता की मौत पर संवेदना प्रकट की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि मृतक लड़की की स्मृति में मंत्रिमंडल ने दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
बेहद असाधारण परिस्थितियों और निर्मम अपराध को देखते मंत्रिमंडल ने पीड़िता के परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजे देने का फैसला किया है। यह फैसला नियमों में छूट देकर किया गया। कैबिनेट ने परिजनों के एक सदस्य को नौकरी देने की पेशकश का फैसला भी किया।
विज्ञापन