फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi girl becomes ca, cost accountant and company secy at 23

23 साल की उम्र में हासिल की सीए, सीएस, सीडब्लूए की डिग्री

Sun, 31 Mar 2013 10:54 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 31 Mar 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
delhi girl becomes ca, cost accountant and company secy at 23

फाइनेंशियल सेक्टर में में बड़ी हस्ती बनने का सपना देखने वाली दिल्ली की पल्लवी सचदेवा ने मात्र 23 साल की उम्र में सीए (चार्टर्ड एकाउंटेंट), सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) और सीडब्लूए (कॉस्ट एकाउंटेंट) की परीक्षा पास कर ली है।

विज्ञापन


इसके साथ ही पल्लवी संभवत: सबसे कम उम्र में एकाउंटिंग के तीनों पेशेवर कोर्स पास करने वाली युवती बन गई हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स ग्रेजुएट पल्लवी आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख चंद्रा कोचर को अपना रोल मॉडल मानती हैं।

पल्लवी को सीए, सीएस और सीडब्लूए पास करने के साथ ही अपनी मनचाही जॉब भी मिल गई है। पल्लवी को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान बार्कलेज पीएलसी से शानदार ऑफर मिला है।
विज्ञापन


सीए, सीएस और सीडब्लूए कोर्सों के काफी कठिन होने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में पल्लवी ने कहा कि अगर आप एक बार इस विषय को समझ जाते हैं तो फिर यह आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्लवी ने सीए का कोर्स इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), नई दिल्ली से पूरा किया है। वहीं, उसने सीएस का कोर्स इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई), नई दिल्ली तथा सीडब्लूए का कोर्स इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, कोलकाता से किया है।

भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर पल्लवी सचदेवा ने कहा कि वह अगले महीने यूके के ग्लोबल बैंकिंग संस्थान बार्कलेज के भारतीय उपक्रम में ज्वाइन करने जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा इस वित्तीय संस्थान में काम करने का सपना रहा है और मैंने इसे हासिल कर लिया है। पल्लवी सचदेवा मौजूदा समय में नोएडा स्थित एक दवा कंपनी में काम कर रही हैं। वह कंपनी की आइपीओ योजना से जुड़ी हुई हैं।

किसी भी विषय को रटने से बेहतर उसे समझना होता है। अगर आप ऐसा कर लेते हैं तो वह विषय आपके लिए आसान हो जाता है और आपको उस विषय में किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं होती।

- पल्लवी सचदेवा

बार्कलेज पीएलसी

बार्कलेज पीएलसी एक वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी है, जिसका मुख्यालय लंदन में है। यह विश्व का 10वां सबसे बड़ा बैंकिंग और वित्तीय सेवा समूह है। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार समग्र रूप से यह 21वें नंबर की सबसे बड़ी कंपनी है। अफ्रीका, एशिया, यूरोप, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के करीब 50 से भी अधिक देशों में इसका संचालन किया जाता है। इसके लगभग 48 मिलियन ग्राहक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed