{"_id":"98db940fec8179887fccf547d14cd3ba","slug":"delhi-gangrape-what-accused-did-that-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेपः दरिंदों की कलंक कथा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली गैंगरेपः दरिंदों की कलंक कथा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Sep 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप ने अगर पूरे देश में एक अलख जगाई, तो इसकी एक बड़ी वजह यह है कि इस मामले में युवती से न केवल सामूहिक बलात्कार किया गया, बल्कि उसके साथ छह दरिंदों ने जानवरों से जैसा सलूक किया।
विज्ञापन
दिल्ली की साकेत फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मंगलवार को सभी आरोपियों को सभी 13 धाराओं के तहत दोषी ठहराया है। बुधवार को इस मामले में सजा पर बहस शुरू होगी। आइए जानें कि उस रात इन दरिंदों ने क्या-क्या किया था।
विज्ञापन
राम सिंहः पीड़िता और उसके दोस्त को बेरहमी से मारा। युवती से बलात्कार किया। तिहाड़ जेल में उसने 11 मार्च को खुदकुशी कर ली थी, जिसके बाद उसके खिलाफ जारी सुनवाई रोक दी गई।
विज्ञापन
पवन गुप्ताः पीड़िता के दोस्त से मारपीट और युवती से बलात्कार। दोनों को बस से नीचे फेंकने में अहम भूमिका अदा की।
मुकेश सिंहः पहले युवती को मारा, उससे बलात्कार किया और उसके बाद सबूत मिटाने की कोशिश की।
विनय शर्माः युवती से बलात्कार करने से पहले उसके दोस्त को बेदर्दी से मारा। जब दूसरे उसे लोहे की छड़ से पीट रहे थे, तो विनय ने उसे कसकर पकड़ रखा था।
अक्षय सिंहः पीड़िता से रेप।
नाबालिगः युवती के साथ बर्बरता से बलात्कार। छड़ से उसके शरीर के आंतरिक अंग बाहर निकालने की कोशिश की।
जुवेनाइल अदालत ने 31 अगस्त को उसे दोषी करार दिया और तीन साल के लिए बाल सुधार गृह भेज दिया।