{"_id":"eda7decc-515c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-gangrape-victim-succumbs-to-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी की जंग हार गई गैंगरेप पीड़िता, सदमे में देश ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जिंदगी की जंग हार गई गैंगरेप पीड़िता, सदमे में देश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Dec 2012 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप पीड़िता को बचाने की हर मुमकिन कोशिश नाकाम हो गई। शरीर के कई अंगों के काम बंद कर देने से शनिवार तड़के सिंगापुर के अस्पताल में उसका निधन हो गया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही दिल्ली में कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़िता ने शनिवार तड़के सवा दो बजे सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसके फेफड़ों और पेट में इंफेक्शन था, दिमाग में भी गंभीर चोटें लगी थीं। 27 दिसंबर को जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसके बाद से लगातार बचाए जाने की कोशिशें जारी थीं। लेकिन शरीर के कई अंगों के काम बंद कर देने से डॉक्टरों का प्रयास विफल हो गया।
विज्ञापन
विशेष विमान से लाया जाएगा शव
सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त राघवन ने बताया कि पीड़िता को बेहद गहरे जख्म थे, उसे बचाने की हर संभव कोशिश की गई लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने बताया कि छात्रा के शव को भारत भेजने की तैयारी हो रही है। शनिवार रात तक शव के भारत पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
'कुर्बानी को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा'
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पीड़िता की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाए जाएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने उसके दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
पूरी घटना ने सिस्टम को हिलाया
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने ईश्वर से छात्रा की आत्मा को शांति और उसके परिजनों को इस पीड़ा को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना ने सिस्टम को हिलाकर रख दिया है। ये हम सब के लिए ऐसा लम्हा है जब हमे शर्म भी आती है और दुख भी होता है। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो इसके बारे में सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'मैं हर नागरिक से प्रार्थना करती हूं कि वे संयम रखें।'
गौरतलब है कि 16 दिसंबर की रात चलती बस में छात्रा से गैंगरेप हुआ था। उस दौरान आरोपियों ने उस पर क्रूरता से हमला किया और उसके एक साथी से मारपीट की थी। बाद में आरोपियों ने चलती बस से दोनों को बाहर फेंक दिया था। देशभर में इस घटना पर लोगों के आक्रोश और प्रदर्शनों से पुलिस ने तत्कान कार्रवाई कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।