फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi gangrape victim soul forever stir our hearts says amitabh

'हर भारतीय को झकझोरती रहेगी पीड़िता की मौत'

Sat, 29 Dec 2012 10:02 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Dec 2012 10:02 AM IST
विज्ञापन
delhi gangrape victim soul forever stir our hearts says amitabh

दिल्ली गैंगरेप पीड़िता की मौत ने सभी को हिला दिया है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी पीड़िता की आत्मा के लिए शांति और बलात्कारियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन (अभिनेता):गैंगरेप पीड़िता को 'अमानत' कहें या फिर 'दामिनी' अब यह केवल एक नाम है। उसके शरीर की मौत हुई है लेकिन उसकी आत्मा हर भारतीय के दिल को झकझोरती रहेगी।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी (गुजरात के सीएम):बलात्कार की शिकार हुई छात्रा की मौत से मुझे बहुत बड़ा सदमा लगा है। मेरी संवेदना पीड़िता के परिवार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम खेर (अभिनेता):यह मेट्रो स्टेशनों, इंडिया गेट या भारत बंद का समय नहीं है। यह समय है माफी मांगने का। इस हादसे से इंसानियत को बड़ा झटका लगा है।


अयाज मेनन (क्रिकेट एक्सपर्ट):गैंगरेप पीड़िता की मौत सुबह की खबर नहीं है बल्कि यह देश के लिए शर्मनाक है।

बिपाशा बसु (अभिनेत्री):पीड़िता की मौत ने दिल को झकझोर दिया। बहादुर लड़की को सलाम करें।

कुनाल कपूर (निर्देशक):बलात्कार की शिकार हुई युवती की मौत दिल को झकझोर गया। अब समय आ गया है कि सिस्टम में बदलाव कर ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकें।

किरण बेदी (समाजसेवी):आज का दिन यह दिखाता है कि मीडिया में हम महिलाओं की छवि किस तरह दिखाते हैं। हमें समझना होगा ऐसे हादसे होने की वजहों को जानें और कड़े कदम उठाएं।

सोनम कपूर (अभिनेत्री):प्लीज, पीड़िता की मौत को व्यर्थ में न जाने दें। यह पूरे देश के लिए शर्मनाक घटना है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

नेहा धूपिया (अभिनेत्री):यह बेहद दुख की बात है कि साल का समापन इस दर्दनाक खबर के साथ हो रहा है।

बरखा दत्त (पत्रकार):सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल से खबर आई कि दिल्ली की बहादुर लड़की ने दम तोड़ दिया जो बेहद दर्दनाक है। इस समय मन में एक ही सवाल उठता है कि क्या सचमुच कहीं भगवान हैं?

आकाश चोपड़ा (क्रिकेटर):हम क्यों कहते हैं कि बहादुर लड़की की मौत सिंगापुर में हुई? ऐसी खबर हमें आधी रात में क्यों मिलती है? हमें इंसान होने पर शर्म होता है।

तसलीमा नसरीन (लेखिका):क्या लड़की को मरने के लिए सिंगापुर भेजा गया था?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed