{"_id":"533bc38c-4f2a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-gangrape-victim-situation-is-still-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़ित युवती की हालत फिर बिगड़ी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गैंगरेप पीड़ित युवती की हालत फिर बिगड़ी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Dec 2012 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप पीड़ित युवती की हालत बुधवार को फिर बिगड़ गई। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पीड़िता की हालत को बेहद नाजुक बताया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा के लिए आगे के कुछ घंटे बेहद अहम हैं। इंफेक्शन अब भी चिंता का कारण बना हुआ है। छात्रा अभी होश में नहीं है और उसकी पल्स रेट कम है। उसे वेंटीलेटर पर ही रखा जा रहा है। हालांकि डॉक्टरों ने छात्रा के अंदरूनी हिस्से में हो रहे खून के बहाव को रोक दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार की तुलना में मंगलवार को उसके स्वास्थ्य में सुधार देखा गया लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति खतरे से बाहर नहीं है। वह अभी वेंटिलेटर पर ही है। बिलिरुबिन का बढ़ता लेवल और इंफेक्शन चिंता का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन
डॉ. सुनील जैन और डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि युवती के शरीर में प्लेटलेट्स बढ़कर 80 हजार पर पहुंच गया है। डब्ल्यूबीसी काउंट 5600 है। आंतरिक रक्त स्राव में कमी आई है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह सुधार प्लेटलेट्स, प्लाज्मा चढ़ाने की वजह से हुआ है या पीड़िता का शरीर खुद इतना काम कर पा रहा है।
आहार के तौर पर सभी पोषक तत्व दिए जा रहे हैं। लेकिन बिलिरुबिन का स्तर बढ़कर 7.7 हो गया है। उसे बुखार भी 102 से 103 के बीच बना हुआ है।