{"_id":"67ee66c8-59ce-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-gangrape-victim-mother-not-want-disclose-identity","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेपः युवती की मां नहीं चाहती पहचान उजागर हो","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गैंगरेपः युवती की मां नहीं चाहती पहचान उजागर हो
नई दिल्ली/पुरुषोत्तम वर्मा
Updated Wed, 09 Jan 2013 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप की शिकार युवती के पिता ने एक विदेशी अखबार को दिए इंटरव्यू में जहां अपनी बेटी की पहचान उजागर करने की बात कही थी वहीं मां नहीं चाहती की पहचान उजागर हो। दक्षिण जिला पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती की मां ने इस संबंध में पुलिस को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि कुछ भी ऐसा न हो जिससे पहचान उजागर हो।
विज्ञापन
साथ ही दिल्ली पुलिस ने युवती के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है। दक्षिण जिले के एक थानाध्यक्ष की देखरेख में पुलिस टीम बलिया, यूपी स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंची। आधुनिक हथियारों से लैस पुलिसकर्मी अब 24 घंटे पीड़ित परिवार के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने ये बताने से इंकार किया है कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की क्या वजह है। उधर, दक्षिण जिला उपायुक्त छाया शर्मा ने एसआईटी (गैंगरेप मामले की जांच के लिए बनाई गई टीम) के सदस्यों को एक पत्र जारी करके सख्त हिदायत दी है कि टीम का कोई भी सदस्य मीडिया से बात नहीं करेगा। जिस सदस्य के जिम्मे जो गवाह हैं उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन