फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi gangrape victim fake image on internet

इंटरनेट पर दिल्ली गैंगरेप पीड़िता की फर्जी तस्वीर

Fri, 04 Jan 2013 12:12 AM IST
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी Updated Fri, 04 Jan 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
delhi gangrape victim fake image on internet

फेसबुक समेत तमाम सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के नाम से पोस्ट की जा रही तस्वीर असल में केरल की एक इंजीनियरिंग छात्रा की है। केरल पुलिस के साइबर विंग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानकारी हासिल करने में जुट गई है कि आखिर कैसे केरल की लड़की की फोटो को दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के रूप में इंटरनेट पर प्रसारित किया गया।

विज्ञापन


इस घटना से दुखी 21 वर्षीय छात्रा के पिता ने इस पूरी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इससे उनकी बेटी काफी आहत हुई है। मीडिया में दिल्ली रेप पीड़िता का जो नाम चलाया जा रहा है, केरल की इस छात्रा का नाम भी वही है। शायद इसी वजह से उसकी फोटो को गलती अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि जिसने भी इस फोटो का अपलोड किया है, वह गलती से शिकायत करने वाली लड़की के प्रोफाइल तक पहुंच गया। जहां से उसने फोटो कॉपी कर इंटरनेट पर शेयर कर डाली। हालांकि पुलिस ने इससे भी इन्कार नहीं किया गया है कि यह हरकत किसी ने जानबूझकर लड़की को बदनाम करने के लिए की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिसने भी यह फोटो सबसे पहले पोस्ट की है, उसके एकाउंट तक पहुंचने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट के अधिकारियों की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed