{"_id":"512fe8d6-5829-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-gangrape-victim-brother-wanted-to-see-closer-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब से देखना चाहता था दरिंदों कोः पीड़िता का भाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
करीब से देखना चाहता था दरिंदों कोः पीड़िता का भाई
बलिया/ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप की शिकार छात्रा के बड़े भाई ने कहा है कि वह बहन से दरिंदगी करने वालों को नजदीक से देखना चाहता था। उसने जेल जाकर उनसे मिलने का प्रयास भी किया, लेकिन दिल्ली पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने मिलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
बड़े भाई ने रविवार को अमर उजाला से बताया कि दिल्ली सरकार और देश की जनता के सहयोग ने सोचने पर मजबूर कर दिया। अब विश्वास होने लगा है कि जब देश की करोड़ों जनता हमारे साथ खड़ी है तो दरिंदों को कानून के तहत सजा जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
उसने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा है कि बहन के सपनों को भविष्य में साकार कर सकूं। लेकिन परिवार में उठे भूचाल को देखते हुए कहीं विचलित न हो जाऊं। यही चिंता मुझे बार-बार सता रही है। मां अभी भी रह-रह कर बेहोश हो रही है। बेटी को खोने के गम ने उसे पूरी तरह से तोड़ दिया है। कहा कि पिता के साथ उसके ऊपर भी परिवार को संभालने की जिम्मेदारी आ गई है।
विज्ञापन