{"_id":"636c656e-bf27-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-gangrape-mother-demands-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेप: जज साहब मेरी बेटी को न्याय चाहिए","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली गैंगरेप: जज साहब मेरी बेटी को न्याय चाहिए
नई दिल्ली/विजय सिंघल
Updated Sat, 18 May 2013 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जज साहब मेरी बेटी को न्याय चाहिए। मेरी बेटी मर चुकी है, लेकिन मैं आप से न्याय की गुहार लगा रही हूं।
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप मामले में मृत युवती की मां ने भरी अदालत में भीगी आंखों के बीच हाथ जोड़कर जज से न्याय की गुहार लगाई। मां की यह हालत देख बचाव पक्ष के वकील ने भी उनसे जिरह करना मुनासिब नहीं समझा।
बीते साल 16 दिसंबर को चलती बस में छह लोगों की दरिंदगी का शिकार पैरा मेडिकल की 23 वर्षीय छात्रा की मां शुक्रवार को न्यायाधीश योगेश खन्ना के समक्ष गवाही के लिए पेश हुईं।
विज्ञापन
बचाव पक्ष के वकीलों को उनसे जिरह करनी थी। युवती की मां ने जज के सामने दो बार हाथ जोड़कर कहा कि अब हमारी निगाहें आपकी तरफ हैं। आप मेरी बेटी को न्याय दीजिए।
विज्ञापन
उस वक्त उनकी आंखों मे आंसू आ गए। किसी तरह हथेली से आंसू समेटते हुए वह न्यायाधीश के सामने खड़ी रहीं।
यह नजारा देख सभी भावुक हो उठे और कुछ देर के लिए न्यायाधीश योगेश खन्ना भी खामोश बैठे रहे।
आखिरकार न्यायाधीश ने उनसे कहा कि आप जाएं, हम मामले को देख रहे हैं। सभी को न्याय मिलेगा। इसके बाद वे अपने बेटे के साथ अदालत के बाहर चली गईं।
इससे पहले मामले में अभियुक्त मुकेश के अधिवक्ता वीके आनंद ने मृत युवती की मां से जिरह करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे मां का दर्द जानते हैं।
उन्होंने कहा, ‘मेरे मुवक्किल की मां भी पांव पकड़ कर कहती है कि उनका एक बेटा राम सिंह (मामले में अभियुक्त, तिहाड़ में आत्महत्या कर ली थी) मर चुका है, जबकि दूसरा बेटा मुकेश जेल में है, उसे बचाओ।
जब मुकेश की मां जब रोती है, तो वह भी मां का ही दर्द है और गवाह के रूप में आई मृत युवती की मां भी उससे जुदा नहीं है।’
उसके बाद भावुक होकर उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में वे पीड़िता की मां से सवाल नहीं पूछ पाएंगे। इसलिए उनको अदालत से बाहर जाने की इजाजत दी जाए। उसके बाद वे बाहर चले गए।
विनय की सेहत सामान्य
दिल्ली गैंगरेप मामले में आरोपी विनय शर्मा की स्वास्थ्य रिपोर्ट एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने शुक्रवार को साकेत कोर्ट में पेश की। रिपोर्ट में विनय की सेहत को सामान्य बताया गया है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश योगेश खन्ना की अदालत में रिपोर्ट पेश कर डॉक्टरों ने कहा कि विनय को 15 मई 2013 को डीडीयू अस्पताल से मलेरिया की हालत में लाया गया था।
उस समय उसका हीमोग्लोबिन 6.9 और टीएलसी 1600 था। दोनों पैरामीटर में एक दिन के इलाज के बाद काफी सुधार हुआ है। उसका हीमोग्लोबिन बढ़कर 10.6 और टीएलसी 2000 हो गया है। अन्य पैरामीटर भी सामान्य हैं।