{"_id":"564201a991c0fbf137adc6289a49f6e1","slug":"delhi-gangrape-juvenile-convict-saw-verdict-on-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने टीवी पर देखी सजा, फिर गोविंदा की फिल्म","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नाबालिग ने टीवी पर देखी सजा, फिर गोविंदा की फिल्म
Updated Sat, 14 Sep 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर को जब साकेत की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दिसंबर गैंगरेप मामले में चारों दोषियों को सजा सुनाई, तो अदालत के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया और मामले से जुड़े एक जांच अधिकारी ने पत्रकार को गले से लगा लिया।
विज्ञापन
इसी वक्त उत्तरी दिल्ली के एक बाल सुधार गृह में मौजूद इसी मामले में दोषी ठहराया गया नाबालिग साकेत अदालत की कार्यवाही से पूरी तरह अंजान था।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक जब अदालत में दोषियों को उनके किए की सजा दी जा रही थी, उस वक्त जुवेनाइल अपने कमरे में ट्यूटर के साथ मौजूद था।
आधे घंटे बाद जब अधिकारी उसकी जांच करने पहुंचा, तो वह टेलीविजन देख रहा था। जैसे ही अधिकारी कमरे में दाखिल हुआ, नाबालिग ने तुरंत चैनल बदलकर हिंदी फिल्म लगा ली।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, "3.15 बजे मैं उसके कमरे में गया। उसने चैनल बदल दिया। मैंने देखा कि वह गोविंदा की फिल्म देख रहा था। सोचा कि वह इस केस के बारे में कुछ बात करेगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।"
विज्ञापन
उन्होंने बताया, "उसने केस के बारे में कुछ नहीं बोला। उसका व्यवहार देखकर मुझे हैरानी हुई कि क्या उसे केस के बारे में कुछ पता है। लेकिन ऐसा संभव नहीं है कि उसे कुछ न पता हो, क्योंकि सभी समाचार चैनलों पर इसकी खबर आ रही थी।"