फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi gangrape: convicts wept after decision

दिल्ली गैंगरेपः फांसी सुन फफक-फफक कर रोए

Fri, 13 Sep 2013 03:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Sep 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
delhi gangrape: convicts wept after decision

साकेत फास्ट ट्रैक अदालत में शुक्रवार को जब दोषियों को लाया गया, तो उनके चेहरे पर साफ पढ़ा जा सकता था कि उन्हें अपना काल साफ दिख रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को दोषी ठहराए जाने और बुधवार को सजा पर बहस के दौरान इन चार में से एक विनय रोने लगा था। लेकिन आज जब जज ने दोषियों को सजा-ए-मौत सुनाई, तो सभी बिलख पड़े।
विज्ञापन


कोर्ट में मौजूद ज्यादातर लोग जज के इस फैसले से बेहद खुश थे और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट खेल गई। कुछ ऐसे भी थे, जिनकी आंखें छलक गईं। लेकिन यह आंसू खुशी के आंसू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुख के आंसू सिर्फ दोषियों की आंखों से झर रहे थे। इस मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए साकेत कोर्ट में आज सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए थे। परिसर के बाहर और भीतर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि अगर अदालत का आदेश फांसी नहीं आता, तो अदालत के बाहद मौजूद भीड़ काबू से बाहर हो सकती है।

लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अदालत में जज तय वक्त से एक मिनट पहले अपना आदेश सुनाया, तो अदालत के भीतर माहौल बदल गया।

यही नहीं जब यह खबर बाहर तक पहुंची, तो अदालत के बाहर मौजूद भीड़ में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस अधिकारियों ने फैसला सुनाए जाने के बाद तुरंत बाद सभी दोषियों को वहां से जल्द से जल्द बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed