{"_id":"461e737047e17a917c03a6b2ae5e2176","slug":"delhi-gangrape-convicts-hanged-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया के दरिंदों के लिए फिर मांगी फांसी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिटिया के दरिंदों के लिए फिर मांगी फांसी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप के दोषियों को फांसी देने की मांग बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
चारों दोषियों को फांसी की मांग को लेकर साकेत कोर्ट के बाहर महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि समाज को संदेश देने के लिए ऐसे दरिंदों को फांसी दी जानी चाहिए।
साकेत स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में बुधवार सुबह 11 बजे की सुनवाई शुरू हुई। दूसरी ओर कोर्ट के बाहर सड़क पर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग सामाजिक संगठनों के लोग कर रहे थे।
विज्ञापन
कोर्ट के बाहर 16 दिसंबर क्रांति संगठन के सदस्यों ने हाथ में तख्ती और बैनर लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों की एक ही मांग थी कि बिटिया से दुष्कर्म करने वालों को फांसी दी जाए।
विज्ञापन
संगठन के नेता रमेश कंवल ने कहा कि दोषियों ने पीड़िता के साथ जघन्य अपराध किया। केस के हालात को देखते अगर अदालत दोषियों को फांसी की सजा नहीं सुनाती है तो इससे अपराधियों के हौंसले और ज्यादा बुलंद होंगे।
महिलाओं को सुरक्षित समाज देने के लिए दोषियों को फांसी की सजा देनी चाहिए ताकि कोई दूसरा शख्स ऐसा अपराध करने की न सोचे।
प्रदर्शन में शामिल अनीता गुप्ता ने कहा कि यह ऐसा मामला है, जिसने पूरे देश और समाज को हिलाकर रख दिया। दोषियों ने पीड़िता के साथ बेहद घिनौना अपराध किया है। ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा ही मिलनी चाहिए।