{"_id":"c3c28496-5502-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-gangrape-case-should-be-tried-speedily","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रेप शरीर ही नहीं बल्कि आत्मा पर भी हमला'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'रेप शरीर ही नहीं बल्कि आत्मा पर भी हमला'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2013 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कार की घटनाओं पर सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अल्तमस कबीर ने कहा कि ऐसे अपराध न केवल एक महिला के शरीर बल्कि आत्मा पर हमला है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों के मामलों की जल्द सुनवाई के लिए साकेत कोर्ट में पहली फास्ट ट्रैक कोर्ट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
दिल्ली में युवती के साथ हुई दरिंदगी पर लोगों के गुस्से को जायज ठहराते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वाहनों के शीशों से काली फिल्म उतारने का जो आदेश दिया था, अगर उसका कड़ाई से पालन किया जाता तो यह वारदात टल सकती थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होता है, पुलिस की आंखें नहीं खुलती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली गैंगरेप मामले की जल्द से जल्द सुनवाई की कोशिश होनी चाहिए।
विज्ञापन