{"_id":"e107386c-4d19-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-gangrape-anna-hazare-calls-for-stricter-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेप: अन्ना हजारे ने की सख्त कानून की मांग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली गैंगरेप: अन्ना हजारे ने की सख्त कानून की मांग
अहमदनगर/एजेंसी
Updated Sun, 23 Dec 2012 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चलती बस में सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन का समर्थन करते हुए समाजसेवी अन्ना हजारे ने रविवार को ऐसे मामलों के लिए कठोर कानून एवं त्वरित सुनवाई की मांग की।
विज्ञापन
हजारे ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अपने पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में कहा कि प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे युवक राष्ट्रभक्त हैं। उनका गुस्सा और प्रदर्शन का अहिंसक तरीका दर्शाता है कि उन्हें देश के लोकतांत्रिक प्रणाली एवं संविधान में पूरा विश्वास है।
विज्ञापन
अन्ना ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पैरामेडिल छात्रा से सामूहिक बलात्कार की घटना से यह स्पष्ट होता है कि अपराधी और असामाजिक तत्व सरकारी मशीनरी से नहीं डरते।
विज्ञापन
ऐसे में सरकार को महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को गंभीर सजा देने के लिए कानून में बदलाव लाकर उसे कठोर बनाना होगा। साथ ही इस तरह के मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए।