फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Delhi gangrape After massive Delhi protests Metro stations closed

गैंगरेप जनाक्रोश: नौ मेट्रो स्टेशन बंद

Mon, 24 Dec 2012 10:52 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 24 Dec 2012 10:52 AM IST
विज्ञापन
Delhi gangrape After massive Delhi protests Metro stations closed

सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर राजधानी में उत्पन्न जनाक्रोश का असर दिल्ली मेट्रो की 10वीं वर्षगांठ पर भी पड़ा है। जनाक्रोश को देखते हुए डीएमआरसी ने सोमवार को राजीव चौक सेन्ट्रल पार्क में होने वाले समारोह को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा मेट्रो के नौ स्टेशन सोमवार को भी बंद रहेंगे। इनमें प्रगति मैदान, मंडी हाउस,  बाराखम्बा रोड, राजीव चौक, खान मार्केट, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। पुलिस ने इंडिया गेट से मीडियाकर्मियों को भी हटा दिया है। इसके साथ ही इंडिया गेट समेत नई दिल्ली की कई सड़कों पर दिनभर ट्रैफिक बंद रहेगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये कदम एहतियात के तौर पर उठाए गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस के अनुरोध पर रविवार को बंद किए गए आठ मेट्रो स्टेशनों को अभी तक खोलने का फैसला नहीं लिया गया है। ये सभी मेट्रो स्टेशन आज सवेरे से ही बंद है। इन आठ मेट्रो स्टेशनों में से चार मेट्रो स्टेशन पटेल चौक, केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन तथा रेसकोर्स को बंद करने का ऐलान तो शनिवार शाम ही कर दिया गया था, लेकिन रविवार सवेरे जब इंडिया गेट की ओर आने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती रही तो चार अन्य स्टेशनों बाराखंभा रोड, मंडी हाउस, प्रगति मैदान तथा खान मार्केट को भी बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार यह सभी स्टेशन कानून व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस के अनुरोध पर बंद किये गये हैं और जब तक पुलिस की ओर से कोई दिशा निर्देश नहीं मिलता, तब तक इन स्टेशनों को आम जनता के लिए नहीं खोला जायेगा।

वहीं, जंतर-मंतर छोड़कर आज भी पूरी नई दिल्ली में धारा 144 लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed