फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi gangrape accused minor has not yet bone probe

अब तक नहीं हुई नाबालिग आरोपी की हड्डी की जांच

Thu, 03 Jan 2013 10:18 PM IST
नई दिल्ली/गुंजन कुमार
नई दिल्ली/गुंजन कुमार Updated Thu, 03 Jan 2013 10:18 PM IST
विज्ञापन
delhi gangrape accused minor has not yet bone probe

दिल्ली में युवती के साथ दरिंदगी करने वालों में से एक कथित रूप से नाबालिग आरोपी की हड्डी की जांच अब तक नहीं हो पाई है। दिल्ली पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार को इस मामले की दायर चार्जशीट में नाबालिग लड़के पर फिलहाल कोई ठोस दलील नहीं दी गई है। दिल्ली पुलिस को इंतजार है कि नाबालिग न्याय बोर्ड यानि जुविनाइल जस्टिस बोर्ड आरोपी की सही उम्र पता करने के लिए मेडिकल जांच को हरी झंडी दे दे।

विज्ञापन


नाबालिग आरोपी के उम्र संबंधी सवाल पर दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि बोर्ड ही इस बारे में फैसला करेगी। अधिकारी ने उन खबरों को खारिज कर दिया कि इस आरोपी की हड्डी की जांच हो चुकी है और रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं है कि वह किसी नाबालिग आरोपी की उम्र पता करने के लिए अपनी पहल पर मेडिकल जांच कराए। इसका फैसला जुविनाइल जस्टिस बोर्ड करता है। उसने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक उच्च पदस्थ सूत्र के मुताबिक इस नाबालिग लड़के ने अपनी दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया है। प्रशासन इस उधेड़बुन में है कि दसवीं के इस प्रमाण पत्र में दर्ज उम्र को सही माना जाए या इसे पुख्ता करने के लिए हड्डी की जांच कराई जाए। सूत्र ने यह बताने के इनकार कर दिया कि प्रमाण पत्र के लिहाज से आरोपी की उम्र कितनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed