{"_id":"c82f1672-4ad8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-gang-rape-victims-friend-identifies-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप की शिकार छात्रा के मित्र ने आरोपी को पहचाना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गैंगरेप की शिकार छात्रा के मित्र ने आरोपी को पहचाना
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2012 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को हिलाकर रख देने वाले गैंगरेप के मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ित छात्रा के दोस्त ने तिहाड़ जेल में एक आरोपी मुकेश सैनी की पहचान की। इधर पुलिस ने छात्रा का सिमकार्ड भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने सिम कार्ड नोएडा में फेंक दिया था, जो जामिया के एक युवक को मिला था। पुलिस उसे सरकारी गवाह बनाने जा रही है। इस मामले में फरार दो आरोपियों का बृहस्पतिवार रात तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
आरोपी अक्षय ठाकुर और राजू को दबोचने के लिए पुलिस टीमें बिहार व एनसीआर में दबिश दे रही हैं। इस बीच पीड़ित युवती की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। जिस आरोपी मुकेश की बृहस्पतिवार को शिनाख्त परेड हुई वह वारदात के वक्त बस चला रहा था।
विज्ञापन
आरोपियों की करतूत को लेकर तिहाड़ में भी इतना गुस्सा था कि जेल में कैदियों ने मुकेश की धुनाई कर दी। बृहस्पतिवार को सफरदजंग अस्पताल में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों के दांतों के सांचे का नमूना भी लिया गया। वारदात के दौरान आरोपियों ने छात्रा को कई जगह काट लिया था।