फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi gang rape Sheila dikshit slams city police

दरिंदगी: बेकाबू होते हालात, सरकार को सांप सूंघा

Sun, 23 Dec 2012 11:12 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 23 Dec 2012 11:12 PM IST
विज्ञापन
delhi gang rape Sheila dikshit slams city police

फिजियोथेरेपिस्ट युवती के साथ दरिंदगी के खिलाफ राजपथ से रायसीना हिल्स तक युवाओं के आक्रोश की चिंगारी से बेकाबू हो रहे हालात से केंद्र सरकार को सांप सूंघ गया है। इंडिया गेट पर लाठीचार्ज के बाद भी युवा आंदोलन के अगले दो दिन और अधिक उग्र होने की आशंका भांपते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों को चौकस कर दिया है।

विज्ञापन


रविवार को इंडिया गेट पर हिंसक हुए इस आंदोलन की आंच से बेचैन दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी केंद्र को तत्काल कदम उठाने को कहा है। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से मिलने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ पहुंचीं शीला दीक्षित ने पुलिस कमिश्नर को लाठीचार्ज की घटना के लिए कठघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन


गैंगरेप पर गुस्से के ज्वार और आंदोलन से निपटने की चुनौतियों पर शिंदे के आवास पर देर शाम हुए इस बैठक में गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह, गृह सचिव आरके सिंह के साथ यूपीए सरकार के वरिष्ठ रणनीतिकार मंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे। समझा जाता है कि शीला दीक्षित का कहना था कि लाठीचार्ज के खिलाफ आक्रोश को संभालने के लिए चाहे पुलिस कमिश्नर हो या फिर कांस्टेबल इसमें उग्रता दिखाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आंदोलन के विकराल होते आकार को संभालने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जहां पूरे दिन शिंदे से रिपोर्ट लेते रहे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी लगातार दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों के जत्थे से मुलाकात करने से लेकर सरकार को तमाम जरूरी कदम उठाने का निर्देश देती रहीं। पीड़ित युवती की हालत एक बार फिर नाजुक होने की खबरों और कुछ अनहोनी की आशंका ने भी केंद्र सरकार को बेहद चिंता में डाल दिया है।

केंद्र पर बलात्कार के गुनहगारों को फांसी की सजा का प्रावधान करने की मांग का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की पहले ही मांग कर चुकीं विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने गंभीर होते इस हालात पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर दी है। दरिंदों को फांसी की सजा देने की वकालत में रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल हो गईं, उन्होंने संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।


सूत्रों ने बताया कि इंडिया गेट पर लाठीचार्ज की घटना के बाद अगले दो दिन रायसीना हिल्स पर आंदोलन और मुखर हो सकता है क्योंकि क्रिसमस की छुट्टियों के कारण युवा गुस्से का इजहार करने को हजारों की तादाद में इकट्ठा हो सकते हैं और ऐसे में हालात को संभालना मुश्किल होगा। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने लाठीचार्ज की घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि  जो घटना हुई बेहद खराब ही नहीं बल्कि कोढ़ में खाज की तरह है। गुस्से का यह उबाल विकराल रूप न ले शायद इसीलिए कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने पुलिस कमिश्नर को हटाने की खुली मांग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed