{"_id":"0fa0bfa0-4a12-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-gang-rape-protests-held-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में युवती से दरिंदगी को लेकर देशभर विरोध","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली में युवती से दरिंदगी को लेकर देशभर विरोध
नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
Updated Thu, 20 Dec 2012 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती बस में फिजियोथेरेपिस्ट युवती से हुई दरिंदगी को लेकर देशभर में खौल रहे खून ने बुधवार को विकराल विरोध का रूप ले लिया। राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद और चेन्नई समेत कई शहरों में जबरदस्त प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन
दिल्ली में इंडिया गेट पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी जुटे तो सीएम आवास और दिल्ली पुलिस मुख्यालय घेरकर पीड़ित युवती को इंसाफ दिलाने की मांग की गई। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों और गैंगरेप की इस घटना के विरोध में महिला सांसदों ने भी संसद परिसर में धरना दिया। इस बीच, बुधवार को गैंगरेप के दो आरोपियों ने कोर्ट में अपना गुनाह कबूल लिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास पर जुटे प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार करनी पड़ी। कई छात्र और महिला संगठनों के नेतृत्व में इन लोगों ने सीएम आवास के अलावा पुलिस मुख्यालय पर भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सर्द हवाओं के बीच शाम पांच बजे इंडिया गेट पर जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। महिलाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में जुटे ये प्रदर्शनकारी कई घंटे तक वहां डटकर दोषियों को कड़ी सजा की मांग करते रहे।
गैंगरेप के खिलाफ गुस्से का आलम यह था कि 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ अचानक इंडिया गेट से अति सुरक्षा वाले रायसीना हिल्स की ओर बढ़ चली। इससे पुलिस की धड़कनें भी तेज हो गईं। इन लोगों ने साउथ ब्लॉक पहुंच कर गृह मंत्री या गृह सचिव से मिलने की मांग की। लेकिन पुलिस ने बैरीकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। वहीं, भाजपा की दिल्ली इकाई ने जंतर मंतर पर भी प्रदर्शन किया।
पुलिस ने बुधवार को गैंगरेप मामले के तीन आरोपियों विनय, मुकेश और पवन को कोर्ट में पेश किया। अभियुक्त विनय और पवन ने अदालत में अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि उनसे बहुत ही गंदा काम हो गया और इसके लिए वे शर्मिंदा हैं। वहीं विनय ने खुद को फांसी दिए जाने की मांग की। पवन और विनय ने शिनाख्त परेड कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अदालत ने दोनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
तीसरे अभियुक्त मुकेश ने शिनाख्त परेड के लिए हामी भर दी, जिसके आधार पर अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत में तीनों अभियुक्तों को मुंह ढककर पेश किया गया। मुख्य अभियुक्त राम सिंह को मंगलवार को ही रिमांड पर लिया गया था। इस बीच पीड़ित युवती के मित्र युवक के अदालत में बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एसआईटी करेगी निगरानी
गैंगरेप मामले की जांच पर पैनी निगाह रखने के लिए डीसीपी छाया शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है।