फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi gang rape pm meets women mpss to discuss the issue

महिला सांसदों ने केंद्र सरकार पर बढ़ाया दबाव

Wed, 19 Dec 2012 11:24 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 19 Dec 2012 11:24 PM IST
विज्ञापन
delhi gang rape pm meets women mpss to discuss the issue

चलती बस में युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले पर विभिन्न दलों की महिला सांसदों ने एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। अपनी राजनीतिक परिधि से बाहर महिला सांसदों के एक दल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। उन्होंने ऐसे अपराध के लिए फांसी की सजा और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर पीएम से बात की।

विज्ञापन


मोहसिना किदवई की अगुवाई में इस दल के साथ प्रधानमंत्री ने करीब बीस मिनट तक  मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी भी मौजूद थी। इस जघन्य अपराध से प्रधानमंत्री खुद काफी आहत हैं। उन्होंने सांसदों को आश्वस्त किया कि इस मामले में गृह मंत्रालय को कदम उठाने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन


महिला सांसदों का एक दूसरा दल गृह मंत्री शिंदे से भी मिला। इस दल में पुतुल कुमारी, हरसिमरत कौर, टिहरी गढ़वाल की महारानी माला राज लक्ष्मी शाह, यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई सांसद शामिल थीं। उन्होंने गृह मंत्री से दोषियों को फांसी की सजा देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की बात भी कही। इस मामले पर चौतरफा आलोचना झेल रहे गृह मंत्री ने महिला सांसदों को सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया। मंगलवार को सभी दलों के महिला सांसदों ने एकजुट होकर इस मामले को संसद के दोनों सदनों में उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed