{"_id":"264539dcd6c6dd6a99ed6c0450d77436","slug":"delhi-gang-rape-lawyer-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेपः बचाव पक्ष के वकील से हाथापाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली गैंगरेपः बचाव पक्ष के वकील से हाथापाई
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने, बचाव पक्ष के अधिवक्ता के साथ हाथापाई और गाली गलौज की।
विज्ञापन
दुष्कर्म के दोषियों की पैरवी करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने अधिवक्ता को अपशब्द कहे। इसके चलते वकील को पुलिस बुलानी पड़ी और सुरक्षा देने की मांग की।
गैंगरेप मामले की सुनवाई के बाद विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर के अधिवक्ता एपी सिंह बाहर पहुंचे तो एक महिला अनिता गुप्ता और उसके साथ आए कई युवकों ने उनके साथ धक्का मुक्की की।
विज्ञापन
दोषियों की वकालत करने के लिए महिला ने एपी सिंह को अपशब्द कहे। प्रदर्शन करने आई कंचन और सुनीता ने दोषियों को उनके हवाले करने की मांग की ताकि वह उसे मौत की सजा दे सकें।
विज्ञापन
पत्रकार जब एपी सिंह से बात कर रहे तो महिलाएं लगातार उनके खिलाफ नारेबाजी करती रहीं। उसने एपी सिंह के कपड़े खींच कर फाड़ने की कोशिश की। महिला ने उन्हें मारने के लिए चप्पल तक उठा ली।
यह सब देखकर अधिवक्ता सिंह के साथियों ने 100 नंबर पर फोन पुलिस सहायता मांगी। सजा पर सुनवाई के चलते पुलिस भारी संख्या में कचहरी परिसर में ही मौजूद थी सो तुरंत ही मौके पर पहुंची।
अधिवक्ता गीता सिंह चौहान ने बताया कि महिला ने एपी सिंह व उनके साथ हाथापाई हुई है। फैसले वाले दिन भी हमारे में मारपीट और हाथापाई हो सकती है। इसलिए हम लोगों ने पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है।