{"_id":"12d8d5fc-51ee-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-gang-rape-case-10-metro-stations-closed-down-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी बंद रहेंगे दस मेट्रो स्टेशन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आज भी बंद रहेंगे दस मेट्रो स्टेशन
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2012 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शनों से डरी सहमी केंद्र सरकार ने लोगों को इंडिया गेट पहुंचने से रोकने के लिए रविवार को भी सेंट्रल दिल्ली के 10 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इंडिया गेट समेत राजपथ, विजय चौक आदि की तरफ जाने वाले तमाम रास्ते बंद रहेंगे। गुस्से का इजहार सड़क पर अनियंत्रित न हो इसे ध्यान में रखते हुए प्रगति मैदान, मंडी हाउस, बाराखंभा, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, उद्योग भवन, रेस कोर्स, जोर बाग और खान मार्केट मेट्रो स्टेशन रविवार को भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि एहतियात के तौर पर नई दिल्ली इलाके में धारा 144 लागू रहेगी। गौरतलब है कि शनिवार को भी दस मेट्रो स्टेशन को सुबह से ही बंद रखा गया था। हालांकि शाम करीब 7:40 बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन को खोल दिया गया था।
विज्ञापन
बंद रहने वाले स्टेशन : प्रगति मैदान, मंडी हाउस, बाराखंभा, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, उद्योग भवन, रेस कोर्स, जोर बाग और खान मार्केट।