{"_id":"4b667b7c-561c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-gang-rape-bus-owner-is-on-two-days-police-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेपः बस मालिक दो दिन की पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली गैंगरेपः बस मालिक दो दिन की पुलिस रिमांड पर
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2013 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत विहार गैंग रेप में इस्तेमाल हुई बस के मालिक को तीस हजारी कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी दिनेश यादव को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट छवि कपूर की अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड मांगी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने रिमांड मांगते हुए तर्क दिया कि उससे कई दस्तावेज बरामद करने हैं और एक दलाल की गिरफ्तारी की जानी है। पुलिस ने कहा कि यादव ने कमालपुरा बुराड़ी का फर्जी पता देकर ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक खाता खुलवाया था। ये दस्तावेज उसने बस का परमिट लेने के शपथ पत्र के साथ परिवहन विभाग में दिए थे।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने एक दलाल के जरिए डीएल हासिल किया था। इसके बाद उसने बैंक में खाता खुलवाया और परिवहन विभाग से कई बसों का परमिट हासिल किया।
विज्ञापन
मामले की जांच के दौरान पता चला कि 11/11 गली नंबर 12, कमालपुरा के पते पर दिनेश कभी नहीं रहा। इस मकान के मालिक ने कहा कि उसने कभी पते का इस्तेमाल करने की इजाजत यादव को नहीं दी थी।
अदालत में पुलिस ने कहा कि यादव कभी दिल्ली में नहीं रहा, लेकिन उसने दिल्ली के दस्तावेज बनवाकर बस परमिट हासिल किए। उसने इन्हीं दस्तावेज के आधार पर कई बस भी बैंकों से फाइनेंस करवाईं। पुलिस का कहना है कि इन दस्तावेजों व परमिटों की मूल प्रति उसके नोएडा में कई ठिकानों से बरामद करनी है।