फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi gang rape accused deny being in bus

दिल्ली गैंगरेप के आरोपी बोले, हम बस में थे ही नहीं

Fri, 12 Apr 2013 09:10 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 12 Apr 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
delhi gang rape accused deny being in bus

दिल्ली गैंगरेप मामले में अभियुक्त विनय शर्मा और पवन गुप्ता ने खुद को निर्दोष बताया है।

विज्ञापन


इनका दावा है कि वे घटना के समय बस में मौजूद नहीं थे।

दोनों ने आवेदन दाखिल कर तर्क रखा कि वे घटना के समय एक संगीत समारोह में थे और उनके मोबाइल से इस तथ्य की पुष्टी होती है।

हालांकि अदालत ने उनके इसे तर्क को अस्वीकार कर दिया।

साकेत स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश योगेश खन्ना के समक्ष पेश विनय के अधिवक्ता ए.पी. सिंह ने आवेदन दाखिल कर दावा किया कि 16 दिसंबर 2012 की रात्रि वे उस बस में नहीं थे जिसमें युवती से छह लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि विनय अपने दोस्त पवन के साथ उस समय एक संगीत समारोह में था। उन्होंने कहा कि विनय के मोबाइल फोन से इस तथ्य की पुष्टी होती है।

उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन से छेड़छाड़ का आरोप भी नहीं लगाया जा सकता क्योंकि उनके मुवक्किल की गिरफ्तारी के समय से ही मोबाइल पुलिस के कब्जे में है।

उक्त विडियो क्लिप को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके मुवक्किल को फर्जी मामले में फंसाया है।

उन्होंने अदालत से उक्त विडियो से सीडी बनाने की इजाजत प्रदान करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed