फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Delhi elections 2015, BJP favourite for bookies rather than AAP.

जानिए, सट्टा बाजार में क्या है BJP और 'AAP' का रेट

Mon, 02 Feb 2015 09:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Feb 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
Delhi elections 2015, BJP favourite for bookies rather than AAP.

दिल्ली का चुनावी पारा आसमान पर चढ़ते ही दिल्ली के सट्टा बाजार में जबरदस्त गहमागहमी देखने को मिल रही है। लेकिन चुनाव नतीजों को लेकर सट्टोरियों का जो नजरिया है वह चुनावी पंडितों की गणित बिगाड़ सकता है।

विज्ञापन


टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में अवैध धंधा चला रहे सटोरिये भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली को पूर्ण बहुमत से विजेता पार्टी मानते हुए आगामी मुख्यमंत्री किरण बेदी को मान रहे हैं। ये सटोरिये भाजपा को विजेता मानने हुए सीएम पद लिए किरण बेदी की तुलना में केजरीवाल को कम भाव दे रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं आम आदमी पार्टी पर भाजपा के मुकाबले दोगुनी रकम लगाई जा रही है जबकि कांग्रेस की हार मानते हुए उस पर कोई भी सट्टा लगाने को तैयार नहीं है। सट्टा बाजार में पार्टियों के अलग-अलग रेट तय किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है सट्टा बाजार में AAP और BJP का रेट?

Delhi elections 2015, BJP favourite for bookies rather than AAP.

सट्टा बाजार में भाजपा का रेट 1.36 है जबकि आम आदमी पार्टी का रेट 2.5 है। नाम न बताने की शर्त पर एक सटोरिये बताया कि अगर भाजपा एक लाख रुपए लगाए जाएंगे तो और भाजपा चुनाव जीतती है तो एक लाख की जगह 1.36 लाख रुपए मिलेंगे।

वहीं अगर आम आदमी पार्टी पर एक लाख रुपये का सट्टा लगाया जाता है और वह चुनाव जीतती है सट्टा लगाने वाले को 2.5 लाख रुपए मिलेंगे। जबकि मुख्यमंत्री पद के लिए लगा सट्टा भी कुछ इसी भाव पर है।

सट्टा बाजार में 'आप' और भाजपा को मिलने वाली सीटों के आंकड़ों पर यकीन करें तो भाजपा 40 से 42 सीटें जबकि 'आप' को 20 से 22 सीटें मिलते बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed