फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi election statement of modi

'नसीब बिगाड़ने' वाले मोदी के ये 7 जुमले ?

Tue, 10 Feb 2015 12:24 PM IST
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
delhi election statement of modi

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की खूब आलोचना की।

विज्ञापन

पढ़े मोदी के ये सात चुनावी जुमले।

1- द्वारका की चुनावी रैली - ''जिन लोगों को सिर्फ टीवी पर आने का शौक है, वो सरकार नहीं चला सकते।''

2- इसी रैली में - ''दिल्ली में ऐसी सरकार चाहिए, जो मोदी से डरे, भारत सरकार से डरे, जिसको केंद्र की परवाह नहीं, वह क्या सरकार चलाएगा?''

3- इसी रैली में - "मेरी सरकार बनते ही, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम गिर गए। लोग कहते हैं यह तो मोदी का नसीब है, इसमें बुरा क्या है?"

4- शाहदारा की चुनावी रैली में - "पिछले वर्ष आपने जिसे वोट दिया, उसने आपकी पीठ में छूरा घोंपा और आपके सपने चूर-चूर हो गए। दिल्ली धोखेबाज़ों को वोट नहीं देगी।"

हवा हुए मोदी के जुमले

delhi election statement of modi

5- रामलीला मैदान - "हमें यहां विकास चाहिए, अराजकता नहीं। उनकी मास्टरी धरना करने में है। हमारी मास्टरी सरकार चलाने में हैं।"

6- सर्वेक्षणों पर - "हिंदुस्तान में लोगों को गुमराह करने के लिए कैसी कैसी कांस्पाइरेसी की जाती है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सीना तान कर कुछ बाजारू लोग सर्वे घोषित करते थे और 50 सीट दे दी थी, अखबार निकाल कर देखो और आपको सबूत मिल जाएगा। जब परिणाम आए तो वे सबसे बड़े दल के तौर पर भी नहीं आ पाए थे।"

7- चुनावी फंडिंग पर - "मुझे तो इस बात का अचरज है कि उन्हें महात्मा गांधी और बराक ओबामा तक ने चंदा दिया है !"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed