फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi election: RSS increase his evolvement in election

भाजपा के लिए मैदान जीतने अब उतरा संघ

Sat, 31 Jan 2015 11:33 AM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
delhi election: RSS increase his evolvement in election

सियासत से दूरी बरतने का दावा करने वाले संघ ने दिल्ली के दंगल में भाजपा की नैया पार कराने के लिए कमर कस ली है। सोलह साल से दिल्ली की सत्ता से दूर भगवा दल के सूखे को खत्म करने के लिए संघ के 1 लाख से ज्यादा स्वयंसेवक पार्टी की कामयाबी में बड़ी चुनौती बनते जा रहे अरविंद केजरीवाल की रफ्तार रोकने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


कड़े मुकाबले को देखते हुए संघ ने अपने निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को मैदान पर उतरने के निर्देश दिए हैं। जमीन पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की फौज और भाजपा कार्यकर्ताओं की सुस्ती को देखते हुए खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी संघ से सहयोग मांगा था।
विज्ञापन


इसके बाद से संघ नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है कि दिल्ली के उसके 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता 7 फरवरी को वोटिंग के दिन अधिक से अधिक वोटरों को मतदान केंद्र तक लाकर बाजी भाजपा के हक में करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का यह मानना है कि केजरीवाल के लिए अभी मैदान संभाल रहे अधिकांश कार्यकर्ता बाहरी हैं। इसलिए चुनाव वाले दिन वे संघ के कैडर से ज्यादा असरदार नहीं होंगे। वहीं मतदान के दिन भाजपा की रणनीति को अंजाम देने के लिए संघ ने दिल्ली के अपने सभी कार्यकर्ताओं को विशेष निर्देश दिए हैं।

चुनावों के लिए विहिप से भी मांगा सहयोग

delhi election: RSS increase his evolvement in election

संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख राजीव तूली ने ‘अमर उजाला’से बातचीत में कहा है कि संघ प्रमुख ने सौ प्रतिशत मतदान और राष्ट्रीय विचारधारा से जुड़े लोगों को चुनाव जिताने का आह्वान किया है।

भाजपा के चुनाव अभियान को संघ स्वयंसेवकों के जरिये जमीन पर उतारने के लिए खुद सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल दिल्ली के संघ अधिकारियों के साथ कई दौर की मैराथन बैठक कर चुके हैं।

गोपाल ने संघ के सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम में जुटने को कहा है। दूसरी ओर बृहस्पतिवार को अमित शाह ने विहिप के मुखिया अशोक सिंघल से मुलाकात कर सहयोग मांगा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में निचले स्तर तक संघ के 80 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा उसके अन्य संगठनों से जुडे़ लोगों की संख्या भी 30 हजार से उपर है।

मुश्किल मुकाबला

संघ नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है कि दिल्ली के उसके 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता 7 फरवरी को वोटिंग के दिन अधिक से अधिक वोटरों को मतदान केंद्र तक लाकर बाजी भाजपा के हक में करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed