‘अजेय’ मोदी के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति के मैदान में अब तक अजेय रहे पीएम नरेंद्र मोदी को भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी किसी भी सूरत में अजेय ही बनाए रखना चाहती है। दरअसल पार्टी को अंदाजा है कि मोदी की कभी न हारने वाले नेता की राजनीतिक धारणा टूटते ही उसके ‘मिशन 2017’ के एजेंडे की गाड़ी पटरी से उतर जाएगी।
यही कारण है कि पार्टी ने अपनी सारी ताकत दांव पर लगा दी है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह रणनीतिक बैठकों में नेताओं-कार्यकर्ताओं को इस चुनाव का राजनीतिक महत्व समझाते हुए पूरी ऊर्जा लगाने का निर्देश दे रहे हैं।
भाजपा की योजना चुनाव दर चुनाव जीत कर संसद के उच्च सदन में बहुमत हासिल करने की है। इस कड़ी में उसकी निगाहें बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे उन बड़े राज्यों पर है जहां अगले दो साल में विधानसभा चुनाव होने हैं।
बिहार, उप्र, बंगाल जैसे राज्यों पर पड़ेगा असर
मोदी के कभी न हारने की धारणा को लोकसभा चुनाव और उसके बाद 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे ने और मजबूती दे दी। इसी धारणा ने जहां विपक्ष को लगातार हतोत्साहित किया है, बल्कि भाजपा को लगातार मजबूत बनाया है। भाजपा नेतृत्व नहीं चाहता कि दिल्ली की हार इस धारणा को खत्म कर दे।
वहीं केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि भाजपा हर चुनाव को इतनी ही शिद्दत से लड़ती है। हमारे पास सांसदों, वरिष्ठ और लोकप्रिय नेताओं की बड़ी फौज है। चुनावी जंग में जीत हासिल करने के लिए पार्टी अपनी रणनीति के अनुरूप अपनी फौज से काम ले रही है।