फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi cops responsible for mamata banerjee's heckling: digvijay

'ममता के साथ बदसलूकी के लिए दिल्ली पुलिस जिम्मेदार'

Thu, 11 Apr 2013 06:41 PM IST
भोपाल/एजेंसी
भोपाल/एजेंसी Updated Thu, 11 Apr 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
delhi cops responsible for mamata banerjee's heckling: digvijay

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुई बदसलूकी को दुर्भाग्यजनक बताते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही।

विज्ञापन


दिग्विजय ने कहा, "यह घटना बेहद दुर्भाग्यजनक थी और उनके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था, वह भी योजना आयोग में, इसके लिए दिल्ली पुलिस जिम्मेदार है।" उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को ममता बनर्जी की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने चाहिए थे क्योंकि वह एक मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली में योजना आयोग के कार्यालय में वाम दल के स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और उनके वित्त मंत्री अमित मित्रा के साथ धक्का मुक्की और बदसलूकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में भाजपा उपाध्यक्ष उमा भारती ने कहा था कि मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस का पिंड दान करेगी। इस पर टिप्पणी करते हुए दिग्विजय ने कहा, ‘उन्हें पहले मध्य प्रदेश भाजपा में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।’

नरेंद्र मोदी हमारे लिए मुद्दा नहीं
दिग्विजय सिंह का मानना है कि भले ही गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है, मगर मोदी उनकी कांग्रेस पार्टी के लिए कोई मुद्दा नहीं है। दिग्विजय ने भाजपा की कार्यप्रणाली की भी जमकर आलोचना की।

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ भाजपा में ही ऐसे मंत्री हैं, जो तीन बार मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस में भी ऐसे नेता हैं, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और असम के तरुण गोगोई भी ऐसे ही मुख्यमंत्री हैं। मोदी ने अभी गुजरात के बाहर देखा ही क्या हैं और वह हमारे लिए कोई मुद्दा भी नहीं हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात सरकार पर वर्ष 2002 में 40 हजार करोड़ रुपये कर्ज था, जो अब बढ़कर एक लाख 17 हजार करोड रुपये हो चुका है। ऐसे में मोदी का यह कहना है कि उन्होंने गुजरात का कर्ज उतार दिया है और अब देश का कर्ज उतारना चाहते हैं, हास्यास्पद है। गुजरात ही ऐसा राज्य है, जहां खाद और पेट्रोल-डीजल पर सबसे अधिक वैट है। कुपोषण की स्थिति वहां बेहद खराब है।

ममता की हालत स्थिर
सांस लेने में तकलीफ और घबराहट के चलते निजी क्लीनिक में भर्ती हुईं ममता बनर्जी की हालत स्थिर बनी हुई है। बेले वेयू क्लीनिक के सीईओ पीके टंडन ने बताया, ‘मुख्यमंत्री की हालत स्थिर बनी हुई है और वह हमारे क्लीनिक में आराम कर रही हैं।


डॉ सुब्रत मोइत्रा के नेतृत्व वाली 10 सदस्यीय टीम उनका ध्यान रख रही है।’ टंडन ने कहा कि एमआरआई, सीटी स्कैन और ब्लड टेस्ट के अलावा उनके कई टेस्ट किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए राज्य के कई प्रमुख नेता अस्पताल पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed