{"_id":"d44ffb897126ee5d446776b1b64af234","slug":"delhi-constable-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथग्रहण के दौरान नारेबाजी करने वाला सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शपथग्रहण के दौरान नारेबाजी करने वाला सिपाही सस्पेंड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 29 Dec 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब वहां सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के अधीन करने की मांग कर दी।
विज्ञापन
उसकी यह मांग करते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सिपाही को दबोच लिया। सिपाही को पकड़ते ही पीछे बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उसके बचाव में खड़े हो गए। जब पुलिसकर्मी उसे मैदान से बाहर ले जाने लगे तो कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
शोर शराबा होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांत रहने की अपील की। सिपाही की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई।
वह मूलत: राजस्थान का रहने वाला है और वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही भरती हुआ था। आला अधिकारियों ने चौथी बटालियन में तैनात इस सिपाही को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन