{"_id":"0d1cbe9f85a22beace5bf64891330456","slug":"delhi-congress-inclusive-growth-sanitation-manifesto","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस घोषणापत्रः विकास और सफाई का वादा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस घोषणापत्रः विकास और सफाई का वादा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Nov 2013 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में पार्टी ने दिल्ली का सर्वागीण विकास, पानी और सफाई को और बेहतर करने का वादा किया है।
विज्ञापन
घोषणापत्र जारी करते हुए शीला ने कहा कि हम दिल्ली के विकास की रफ्तार को और बढ़ाएंगे।
आप पर हमला करते हुए शीला ने कहा कि दिल्ली में बिना किसी कटौती के बिजली उपलब्ध है और हम पानी से जुड़ी समस्या पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी आबादी के बावजूद दिल्ली कांग्रेस के शासन में एक बेहतरीन शहर बनी है।
विज्ञापन
दीक्षित ने कहा कि हम प्रवासियों का दिल्ली में बेहतर जिंदगी जीने के लिए स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में सभी के लिए घर का हमने वादा किया है।
विज्ञापन
शीला ने कहा कि 'दिल्ली नहीं रूकेगी' हमारा स्लोगन है। हम शहर में डबल डेकर फ्लाईओवर की योजना बना रहे हैं। दिल्ली की जीडीपी देश में सबसे अधिक है और इसे हम दोगुना करने की सोच रखते हैं।
आप पार्टी के चुनौतियों को देखते हुए शीला ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोग उस पार्टी को वोट देंगे जिसके पास अनुभव है और जिसने पिछले एक दशक से ज्यादा विकास का काम शहर के लिए किया है।
दिल्ली के सीएम ने कहा कि हम सार्वजनिक शौचालय बनाने की ओर ध्यान दे रहे हैं और इनमें भी महिलाओं के लिए शौचालय विशेष रूप से तैयार किए जाएंगे।
दिल्ली में कांग्रेस के इंचार्ज शकील अहमद ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर में बदल दिया है। हम दूसरी पार्टियों की तरह झूठा दावा नहीं करते हैं और वही चीजों को घोषणापत्र में जगह दी है, जिसे हम पूरा करेंगे।