फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi arvind kejriwal

टिकट को लेकर केजरी के घर हंगामा

Sun, 09 Mar 2014 07:32 PM IST
Updated Sun, 09 Mar 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
delhi arvind kejriwal

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर हुआ विरोध प्रदर्शन। केजरीवाल को मथुरा जाना था और वहीं के लिए वो घर से निकल रहे थे।

विज्ञापन


अचानक उनके घर के बाहर हंगामा होने लगा। एक युवक उनके घर के बाहर हंगामा करने लगा। ये नजारा देख आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उससे उलझ गए।

ऐसा केवल अरविंद केजरीवाल के साथ ही नहीं हो रहा है बल्कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को कई जगहों पर हंगामे और विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ रहा है।

AAP के फाऊंडर मेंबर ने किया हंगामा

delhi arvind kejriwal
अरविंद केजरीवाल के घर हंगामा करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी का ही फाऊंडर मेंबर हैं। राकेश गुप्ता नाम के इस शख्स ने मीडिया से कहा कि केजरीवाल खुद भ्रष्ट हैं और भ्रष्टों से मिले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह टिकट दिए जा रहे हैं उससे वे नाराज हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद भ्रष्ट लोगों को टिकट दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे से निकल गए केजरीवाल

delhi arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने घर से निकलते वक्त हंगामे को देखा और राकेश गुप्ता नाम के उस फाऊंडर मेंबर से मिले भी जो उन पर पार्टी का संविधान बदलने से लेकर भ्रष्टों को टिकट देने तक का आरोप लगा रहा था।

उन्होंने उससे कहा कि वे मात्र टिकट मांगने के लिए हंगामा कर रहा है और उसे टिकट नहीं मिलेगा। राकेश ने कहा कि उसे टिकट नहीं चाहिए।

इसके बाद हंगामा बढ़ता देख केजरीवाल अपने समर्थकों के हाथ वहां से मथुरा के लिए निकल गए।

विज्ञापन

पार्टी के सभी नेता बन रहे निशाना

delhi arvind kejriwal
इससे पहले पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले योगेंद्र यादव के चेहरे पर भी शनिवार को एक युवक ने स्याही पोत दी थी। कुछ समय पहले आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के ऊपर भी भरी सभा में स्याही फेंकी गई थी।

उस वक्त आप ने आरोप लगाया था कि स्याही फेंकने वाला शख्स भाजपा का कार्यकर्ता है।

हाल ही में मनीष सिसोदिया की गाड़ी पर भी हमला किया गया था। इससे पहले कुमार विश्वास भी विरोध प्रदर्शनों के शिकार बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed