फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi and mumbai is city of Multimillionaire

करोड़पतियों के मामले में किसी से पीछे नहीं है दिल्ली और मुंबई

Mon, 25 Jan 2016 03:44 AM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 03:44 AM IST
विज्ञापन
delhi and mumbai is city of Multimillionaire

करोड़पतियों के मामले में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली किसी से पीछे नहीं है। एशिया पैसिफिक 2016 वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों भारतीय महानगर अमीरों की संख्या के लिहाज से एशिया प्रशांत शहरों में टॉप में शुमार हैं।

विज्ञापन


मुंबई में 41,200 करोड़पति रहते हैं, जबकि दिल्ली में इनकी संख्या 20,600 है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में उन लोगों को हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल माना गया है, जिनकी कुल संपत्ति 10 लाख डॉलर या इससे अधिक है।
विज्ञापन


इस हिसाब से 2,64,000 करोड़पतियों के साथ जापान की राजधानी टोक्यो सबसे अमीर है। इस सूची में मुंबई का नंबर 12वां और दिल्ली का 20वां है।

दिल्ली में 335 प्रतिशत की दर से बढ़े करोड़पति

delhi and mumbai is city of Multimillionaire

रिपोर्ट के मुताबिक रईसों की संख्या बढ़ने के मामले में दोनों भारतीय शहर टॉप फाइव सिटी के करीब हैं। 2000 से 2015 के बीच मुंबई में 357 प्रतिशत, जबकि दिल्ली में 335 प्रतिशत की दर से करोड़पति बढ़े हैं। यदि यह रफ्तार बरकरार रहती है तो 2025 तक दोनों शहर टॉप तीन में आ सकते हैं।

फिलहाल इस मामले में पिछले 10 सालों से जकार्ता शीर्ष पर बना हुआ है। दूसरे नंबर पर हानझोऊ और तीसरे पर तिआनजिंग है। आने वाले समय में भी जकार्ता के पहले पायदान पर बने रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट में उन लोगों का भी आंकड़ा दिया गया है, जिनकी संपत्ति एक करोड़ डॉलर या अधिक है।

इस लिस्ट में 9,650 अमीरों के साथ हांगकांग टॉप पर है। मुंबई में 2,690 सुपर रिच हैं और इसका नंबर आठवां है। वहीं 1,340 सुपर रिच लोगों वाली दिल्ली 14वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed