{"_id":"f71c6195d1d288bb87970d0875c84aff","slug":"delhi-airport-closed-beacuse-of-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से चरमराई हवाई सेवा, दिल्ली एयरपोर्ट बंद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कोहरे से चरमराई हवाई सेवा, दिल्ली एयरपोर्ट बंद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Jan 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
एक बार फिर कोहरे ने यातायात व्यवस्था को चरमरा दिया है। विमान की रफ्तार जहां थम गई है, तो वहीं ट्रेनें बेपटरी हो गई हैं। रविवार का दिन इस सर्दी में अब तक का सबसे ज्यादा कोहरे वाला दिन रहा।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले 444 विमान कोहरे की चपेट में आ गए। चार विमानों को निरस्त कर दिया गया। वहीं, दो दर्जन से अधिक ट्रेनें 2 से लेकर 36 घंटे तक लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का रनवे 11/29 शनिवार देर रात 1:30 बजे से ही कोहरे की चादरों में लिपट गया। इस वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
इसी तरह रनवे संख्या 28/11 पर सुबह 4:35 से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू किया गया। रविवार की रात कोहरा इतना अधिक था कि खबर लिखे जाने तक कृत्रिम दृश्यता में ही विमानों का संचालन किया जा रहा था।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, कोहरे की चपेट में 444 विमान आए। इनमें 206 विमान 15 मिनट से भी ज्यादा देरी से संचालित हुए। इनमें दिल्ली आने वाले 87 और दिल्ली से उड़ान भरने वाले 119 विमान शामिल हैं।
ट्रेन के पहिए भी थमे
दूसरी तरफ ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। महानंदा एक्सप्रेस 36 घंटे लेट चली तो नॉर्थ-ईस्ट 26 और गरीबरथ 21 घंटे लेट चली। इसी तरह एक दर्जन ट्रेनों को परिवर्तित समय से चलाया गया।
महानंदा एक्सप्रेस शाम 6:40 की जगह सुबह 5:10 और नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस शाम 6:50 की जगह देर रात 11:50 बजे रवाना हुई। इसके कारण यात्री ठंड के दिनों में दिल्ली के स्टेशनों पर परेशान होते दिखे।