फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   degree controversy smriti irani

फिर डिग्री विवाद में उलझी स्मृति ईरानी

Mon, 11 Aug 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Aug 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
degree controversy smriti irani

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर से डिग्री विवाद में उलझ गई हैं। इस बार विवाद उनकी येल यूनिवर्सिटी की डिग्री पर उठा है। स्मृति ने दावा किया है कि उनके पास इस यूनिवर्सिटी की डिग्री है।

विज्ञापन


इसके बाद जहां कांग्रेस ने उनकी ईमानदारी और निष्ठा पर सवाल उठाए हैं, वहीं एमआईएम के सांसद असादुद्दीन ओवैसी ने खुद भी इसी यूनिवर्सिटी से कोर्स करने का दावा करते हुए कहा है, "येल यूनिवर्सिटी का कोर्स डिग्री नहीं महज एक सर्टिफिकेट है। वह महज सात दिनों का कार्यक्रम था और उसमें भाग लेने वालों को सर्टिफिकेट दिया गया था। सात दिन का कोर्स डिग्री नहीं होता।"
विज्ञापन


कांग्रेस ने स्मृति से यह भी पूछा है कि उन्होंने येल यूनिवर्सिटी का खुलासा चुनाव लड़ने के दौरान दायर हलफनामे में क्यों नहीं किया।

कांग्रेस का स्मृति से सवाल

degree controversy smriti irani

उल्लेखनीय है कि स्मृति की डिग्री पर विवाद उस समय भी खड़ा हो गया था जब वर्ष 2014 के चुनाव में दिए गए हलफनामे में उन्हें 12वीं पास तो वर्ष 2004 के हलफनामे में बीए पास बताया गया था।

अब एक समाचार चैनल में खुद के पास येल यूनिवर्सिटी की डिग्री होने का दावा करने के साथ ही उन पर हमला शुरू हो गया है।

कांग्रेस ने स्मृति की ईमानदारी पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि अगर यह सच है तो उन्होंने वर्ष 2014 के आम चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में इसका जिक्र क्यों नहीं किया।

आरोपों पर स्मृति ईरानी का जवाब

degree controversy smriti irani

पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर के जरिए उन पर सीधा हमला बोलते हुए ट्वीट किया, "स्मृति अपने हलफनामे में येल यूनिवर्सिटी की डिग्री का जिक्र करना भूल गईं। मगर उनके हर हलफनामे में अलग-अलग डिग्री का जिक्र है। यह मंत्री पद के लिए शैक्षिक योग्यता की जरूरत के बारे में नहीं है। यह सच्चाई और ईमानदारी की बात है।"

वहीं, स्मृति ईरानी ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘आप मेरे खिलाफ कोर्ट में अपील कीजिए। मैं अदालत में सभी आरोपों का जवाब दूंगी।’

विज्ञापन

क्या है विवाद?

degree controversy smriti irani

दरअसल अब तक दो चुनाव लड़ चुकी स्मृति ने इस दौरान दिए गए हलफनामे में शिक्षा के बारे में अलग-अलग दावे किए।

वर्ष 2004 में जब वह चांदनी चौक से चुनाव लड़ी तो इस दौरान खुद की शैक्षणिक योग्यता बीए बताई थी। मगर वर्ष 2014 में राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में चुनाव लड़ने के दौरान खुद की शैक्षणिक योग्यता बीकॉम प्रथम वर्ष बताई थी।

अब स्मृति ने येल यूनिवर्सिटी की डिग्री होने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed