फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Defence minister Arun jaitley threaten to pakistan.

'पाक फायरिंग का मुंह तोड़ जवाब देंगे भारतीय जवान'

Tue, 19 Aug 2014 08:40 AM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
Defence minister Arun jaitley threaten to pakistan.

पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने साफ कर दिया है कि सीमा पर सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब देने के लिए हमारे जवान पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन


पंजाब के अमृतसर में सीमा चौकियों का दौरा करने के बाद जेटली ने फेसबुक पर पोस्ट की, ‘हमारे जवान पाकिस्तान की ओर से होने वाले किसी भी सीजफायर उल्लंघन का जवाब देने के लिए तैयार हैं।’
विज्ञापन


सोमवार को अमृतसर में उन्होंने डेरा बाबा नानक सेक्टर के कासोवाल बीएन इन्क्लेव का दौरा किया और सीमा की निगरानी कर रहे बीएसएफ व सेना के जवानों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 पोस्ट पर पाक ने की फायर‌िंग

Defence minister Arun jaitley threaten to pakistan.

याद रहे कि एक दिन पहले ही पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए 20 बॉर्डर आउट पोस्ट और पास के गांवों पर मोरटार और ऑटोमेटिक हथियारों से हमला किया था।

इसमें एक ग्रामीण व्यक्ति घायल हो गया था। पिछले दस दिनों में पाकिस्तानी सेना करीब 11 बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुकी है।

उधर, चंडीगढ़ से सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री ने जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और फारवर्ड पोस्ट पर तैनात जवानों के लिए इनसेनटिव की घोषणा की।

अपने अमृतसर दौरे पर जेटली के साथ सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, पश्चिमी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह और 11 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एनपी सिंह हीरा भी थे। रक्षा मंत्री ने ‘पैंथर डिवीजन’ के मुख्यालय का भी दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed