फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   defeated candidate behind the muder of youth

पराजित प्रत्याशी के पति ने युवक को गोली से उड़ाया

Mon, 14 Dec 2015 08:06 AM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
defeated candidate behind the muder of youth

ग्राम प्रधान पद के पराजित प्रत्याशी के पति रिजवान पर लतीफ (22) नाम के युवक को गोली से उड़ा देने का आरोप लगा है। लतीफ ने बिरादरी के वोट दिलवाने के एवज में रिजवान से बड़ी रकम ली थी। दोनों के बीच इसी मुद्दे पर विवाद में गोली चली।

विज्ञापन


गांव प्रतिक्रियास्वरूप संघर्ष की आशंका में पुलिस अफसर कैंप कर रहे हैं। इसी क्षेत्र के गांव पिपैहरा में भी फायरिंग हुई जिसमें दो भाई घायल हो गए। पहली घटना गांव गुहटिया खुर्द में रविवार शाम घटी। पुलिस के मुताबिक रिजवान की पत्नी मीना बेगम को रविवार को हुई मतगणना में प्रतिद्वंद्वी महिला प्रत्याशी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पत्नी की हार से बौखलाए रिजवान ने देर शाम गांव पहुंचते ही लतीफ को घेरा। वह उससे वोट के लिए दिए दो लाख रुपये वापस मांगने लगा। उनमें कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी बीच रिजवान ने लतीफ पर गोली चला दी और उसके गिरते ही फरार हो गया। सीने में गोली लगने से लतीफ ने वहीं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलमावरों की तलाश जारी

defeated candidate behind the muder of youth

हत्या की खबर फैलते ही दहशत से गांव में सन्नाटा फैल गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ अलीगंज आशाराम अहिरवार और एसओ जैथरा गांव में ही कैंप कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

जैथरा थाना क्षेत्र के ही गांव पिपहैरा में भी दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गांव के कश्मीर यादव सिर में गोली लगने और उनका भाई दीपक पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अलीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

फायरिंग से गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। खबर लिखे जाने तक दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed