फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   defeat will not change my thinking said mamata

हार से मेरी सोच नहीं बदलेगी: ममता

Fri, 23 Nov 2012 11:52 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Fri, 23 Nov 2012 11:52 PM IST
विज्ञापन
defeat will not change my thinking said mamata

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के विफल होने पर अन्य पार्टियों द्वारा की जा रही आलोचना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि इससे उनकी विचारधारा नहीं बदलेगी। उनकी यह हार थोड़े समय के लिए ही है।

विज्ञापन


दीदी ने एक कार्यक्रम में बिना किसी का नाम लिए कहा कि आप विचारधारा को लेकर छोटी लड़ाई हार सकते हैं, लेकिन अगर आप दृढ़ हैं तो अंत में जंग आप ही जीतेंगे। भले ही मुझे हार मिले, लेकिन मैं अपनी विचारधार से नहीं हटूंगी। कभी भी धैर्य नहीं खोना चाहिए। हमेशा सकारात्मक सोच बनाए रखनी चाहिए। अपनी आलोचना के संबंध में उन्होंने कहा, ‘राजा चले बाजार तो कुत्ता भौंके हजार।’ ममता ने कहा, ‘जब तक जिंदा हूं, मैं लोगों के लिए काम करती रहूंगी। मेरे काम की आलोचना होती है, लेकिन मैं आम आदमी के हित में काम कर रही हूं।’
विज्ञापन


लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के बाद फेसबुक पर पोस्ट कर ममता ने कहा कि हमें लगा था कि जो लोग एफडीआई का विरोध कर रहे हैं, वो यूपीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में हमारा साथ देंगे। लेकिन दुर्भाग्यवश वे आम आदमी के हित के लिए आगे नहीं आए और कई तरह के बहाने बना डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed