फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Defeat in Bihar election is biggest political shock for Modi:

'बिहार में हार मोदी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका'

Tue, 10 Nov 2015 01:01 PM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
Defeat in Bihar election is biggest political shock for Modi:

अमेरिकी मीडिया ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की आश्चर्यजनक हार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका करार दिया है। साथ ही नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन के हाथों भाजपा की हार को काफी तवज्जो दी है। इस खबर को वाशिंगटन पोस्ट ने ‘भारत की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने महत्वपूर्ण राज्य चुनाव में हार स्वीकार की’ शीर्षक दिया।

विज्ञापन


वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स ने ‘मोदी ने महत्वपूर्ण राज्य के विधानसभा चुनाव में पार्र्टी की हार स्वीकारी’ शीर्षक से इसे पीएम मोदी के लिए ‘बड़ा राजनीतिक झटका’ बताया है। अखबार ने कहा कि इस चुनाव ने भाजपा को महत्वपूर्ण स्थान से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


वॉल स्ट्रीट जर्नल, फाइनेंशियल डेली और लोकप्रिय नेशनल पब्लिक रेडियो ने भी जनता दल (यूनाइटेड) के हाथों हार को भाजपा के लिए करारा झटका बताया है। इनका कहना है कि इससे सरकार का आर्थिक एजेंडा प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा राजनीतिक झटका

Defeat in Bihar election is biggest political shock for Modi:
इस बाबत यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में मार्केटिंग के प्रोफेसर पुनीत मानचंद का कहना है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत सामान्य तौर पर भाजपा के राजनेताओं के प्रति मतदाताओं के मोहभंग का प्रतिबिंब था, लेकिन पिछले साल की तुलना में बिहार विधानसभा चुनाव में हार भाजपा के प्रदर्शन का ज्यादा प्रत्यक्ष एवं नकारात्मक मूल्यांकन है। ऐसा मालूम होता है कि सरकार की आर्थिक और सामाजिक नीतियां चिंता का विषय हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार जैसे बड़े राज्य में हार भाजपा के लिए निश्चित तौर पर बड़ा राजनीतिक झटका है। मानचंद ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की जीत दर्शाती है कि सत्तारूढ़ भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्ष के पास पार्टियों का गठबंधन बेहतरीन रास्ता है। वर्तमान में कोई भी पार्टी अकेले ऐसा करने में सक्षम नहीं है।

मायवती और अखिलेश ने ली चुटकी

Defeat in Bihar election is biggest political shock for Modi:

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिहार विधानसभा के आमचुनाव में बसपा की करारी हार के कारणों का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वहां आमने-सामने की प्रत्यक्ष लड़ाई में बीएसपी को नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि उन्होंने भाजपा की हार पर संतोष जताया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि केंद्र में बीजेपी गठबंधन सरकार की गलत नीतियों व सांप्रदायिक मानसिकता से त्रस्त बिहार की जनता ने राजग को सत्ता में आने से रोकने के लिए अपना एकतरफा वोट नीतिश कुमार व लालू प्रसाद यादव के महागठबंधन को ही दे दिया।

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार में भाजपा की करारी हार के पीछे दादरी में हुए अखलाक की हत्या और बीफ जैसे मुद्दों को जिम्मेदार बताया। अखिलेश ने कहा है कि सांप्रदायिकता के जरिए बिहार में जीत का ख्वाब देखने वालों को जनता ने जवाब दे दिया। इसका नतीजा यह हुआ की नरेंद्र मोदी के धुंआधार चुनाव प्रचार के बावजूद बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को एक बार फिर मौका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed