पठानकोट हमला: रक्षामंत्री ने ली सेनाध्यक्षों की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को सुबह पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले को लेकर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।
रक्षामंत्री की इस मीटिंग में थल सेना, वायु सेना और नेवी के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे। मीटिंग के बाद रक्षामंत्री ने प्रधानमंत्री को पठानकोट हमले के हालात से अवगत कराया।
बताया जा रहा है कि पठानकोट में सेना और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से चलाए जा रहे कॉबिंग ऑपरेशन की निगरानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कर रहे हैं और वहां के पल-पल के हालातों की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे रहे हैं।
सेना का ऑपरेशन जारी
सुबह करीब तीन बजे हुए पठानकोट के एयरफोर्स स्टेशन में हमले में सुरक्षा कर्मियों ने चार आतंकी को मार गिराया। हालांकि इस हमले में दो जवान भी शहीद हुए।
एयरफोर्स ने बताया है कि ऑपरेशन अभी जारी है और इसके रातभर चलते रहने की उम्मीद है। रात में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने के लिए एयरफोर्स नाइट विजन डिवाइस और गोला-बारूद का अतिरिक्त इंतजाम कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी 2015 में गुरदासपुर में भी आतंकी हमला हुआ था।